कलर्स का पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' पिछले 10 दिनों से खूब चर्चा में है. हाल ही में शो में एक बड़ा धमाका हुआ जब 'भाभी जी घर पर हैं' फेम टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे झलक दिखला जा से बाहर हो गईं. शो से बाहर आने के बाद शिल्पा शिंदे ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो झलक दिखला जा के जजेस पर जमकर भड़ास निकालती हुई नजर आ रही हैं. शिल्पा ने माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही को लेकर तो बात की ही लेकिन करण जौहर पर सबसे ज्यादा भड़ास निकाली. इस वीडियो क्लिप के जरिए शिल्पा शिंदे ने सेलिब्रिटी कंटेंस्टेंट्स के साथ अन्याय होने की बात कही.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' से एविक्ट होने के बाद शिल्पा शिंदे ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो के बाहर आने के बाद तहलका मच गया है. दरअसल इस वीडियो के जरिए शिल्पा शिंदे ने 'झलक दिखला जा' के तीनों जजों पर जमकर भड़ास निकाली है. फैंस को हैप्पी दीवाली विश करने के साथ ही शिल्पा ने वीडियो में आगे कहा, 'मैंने निया का लास्ट परफॉर्मेंस देखा, उसके ऊपर जो पॉइंट दिए और कमेंट किए मैं चुप रही. करण जौहर ने कमेंट किया कि आपके परफॉर्मेंस में कहीं डांस दिखाई नहीं दिया. आपको सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट भी चाहिए. आपको तीन मिनट में क्या-क्या चाहिए. मैं पूछना चाहती हूं कि करण सर, क्या आप धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म के लिए साइन करने जा रहे हैं? क्या आप उन्हें ऑस्कर या नेशनल अवार्ड देंगे?'. शिल्पा शिंदे यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि, 'एक सेलिब्रिटी 3 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए क्या-क्या करता है आपको इसका अंदाजा भी है'.
वीडियो में शिल्पा शिंदे ने आगे कहा, 'आप रुबीना का वीडियो निकाल के देखें, कोई भी दुर्घटना हो सकती थी. कोई भी नतीजा हो सकता था. इसके बाद क्या इसके जिम्मेदार जजेस होते. बाद में मोमबत्ती लेकर रास्ते में निकलने का कोई मतलब नहीं है, जब इंसान है तो उसकी कदर करो बाद में चिल्लाओ मत.' एक और वीडियो में उन्होंने कहा कि वो शो के खिलाफ नहीं हैं, वो इसे काफी पसंद करती हैं और इसे फॉलो भी करती हैं. शिल्पा ने कहा, 'करण सर को डांस बिलकुल भी नहीं आता, अगर उनको कमेंट करना है तो अपनी चीजों पर करें. मेरा मतलब है कॉस्ट्यूम देखें, मेकअप, सेट-अप देखो. करण सर आप डांस के ऊपर कैसे बोल सकते हैं'. शिल्पा शिंदे ने नोरा फतेही के लिए कहा कि आप एक हिंदी रियलिटी शो को जज कर रही हो तो थोड़ा हिंदी सीख कर आओ तो अच्छा होगा.'
Bollywood Gold: Imaandaar का यह सिंगर, पहलवान से यूं बना सुरों का सरताज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं