विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2025

रातों रात गायब हो गई थीं 'दिल मिल गए' की डॉ.रिद्धिमा? फैमिली पर लगाया था जान से मारने का आरोप,जानें अब कहां हैं शिल्पा आनंद?

टीवी के पॉपुलर शो 'दिल मिल गए' में डॉक्टर का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस शिल्पा आनंद. दिल मिल गए डॉक्टर्स की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बेस्ड टीवी शो था, जो साल 2007 में शुरू होकर लंबे अरसे तक चला. इसकी लीड स्टारकास्ट में करण सिंह ग्रोवर और शिल्पा आनंद थे.

रातों रात गायब हो गई थीं 'दिल मिल गए' की डॉ.रिद्धिमा? फैमिली पर लगाया था जान से मारने का आरोप,जानें अब कहां हैं शिल्पा आनंद?
जानिए अब क्या कर रही हैं दिल मिल गए की डा. रिद्धिमा
नई दिल्ली:

टीवी पर आईं कई एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और अभिनय से दर्शकों का दिल जीता. इनमें से कुछ ही एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर पहुंच पाई और बाकी का करियर टीवी तक ही रहा. कुछेक ऐसी भी रहीं, जो हिट सीरियल में काम करने बाद भी गुमनामी की जिंदगी में चली गईं. इनमें से एक हैं, टीवी के पॉपुलर शो 'दिल मिल गए' में डॉक्टर का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस शिल्पा आनंद. दिल मिल गए डॉक्टर्स की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बेस्ड टीवी शो था, जो साल 2007 में शुरू होकर लंबे अरसे तक चला. इसकी लीड स्टारकास्ट में करण सिंह ग्रोवर और शिल्पा आनंद, करण वाही और जेनिफर विंगेट थे. टीवी के दर्शकों ने इन सभी के रोल को खूब पसंद किया था. शिल्पा आनंद को छोड़ आज भी सब पर्दे पर एक्टिव हैं. चलिए जानते हैं आखिर कहां हैं दिल मिल गए कि डॉक्टर रिद्धिमा.
 

हिट शो को छोड़ फिल्मों में पहुंचीं एक्ट्रेस

दिल मिल गए में डॉक्टर लव-स्टोरी को दिखा गया था. शिल्पा की जोड़ी करण वाही संग बनी  थी. शिल्पा ने डॉक्टर रिद्धिमा तो करण ने डॉक्टर अरमान का रोल प्ले किया था. शो ऑन एयर होने के कुछ ही एपिसोड बाद हिट होने लगा था. लीड रोल के साथ-साथ अन्य किरदार भी दर्शकों के इंप्रेस कर रहे थे. साल 2008 में शिल्पा ने अचानक शो से किनारा किया और फिल्मों पर फोकस करने लगीं. शिल्पा के शो से जाने के बाद इसकी रेटिंग गिरने लगी. शिल्पा ने शो छोड़ने की वजह एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर से लड़ाई को बताया. शो छोड़ने के बाद शिल्पा ने दो फिल्में दीवाने हो और अलर्ट 24x7 में काम किया, दुर्भाग्यवश दोनों ही फिल्में रिलीज नहीं हो सकीं.

गुमनामी की जिंदगी जी रही एक्ट्रेस

साल 2010 में शिल्पा ने फिर छोटे पर्दे पर वापसी की. साल 2008 से 2010 तक शिल्पा ने कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. साल 2019 में शिल्पा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था कि उनके ही परिवार वाले उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं. शिल्पा ने 18 जुलाई 2019 में अपने फेसबुक पोस्ट में बताया था, उनकी करीबी दोस्त उनका रेप करवाना चाहती हैं. साल 2016 के बाद एक्ट्रेस ना तो छोटे और ना ही बड़े पर्दे पर नजर आईं. उनकी आखिरी फिल्म लॉलीपॉप थी. शिल्पा कहां हैं कोई नहीं जानता और वह एक गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Anand, Shilpa Anand Life, Ohanna Shivanand, Ohanna Shivanand Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com