विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2023

इतना बदल गया 'दिल मिल गए' की डॉक्टर रिद्धिमा का लुक, 40 साल की ओहाना शिवानंद की तस्वीर देख अरमान भी रह जाएंगे हैरान

साल 2007 में शुरु हुए दिल मिल गए शो से पहचान बनाने के बाद ओहाना शिवानंद तेरी मेरी लव स्टोरी और महिसागर में नजर आइं. इसके बाद वो चोटे पर्देस से गायब ही हो गईं. अब ओहाना शिवानंद ग्लेमर की दुनिया से दूर हैं लेकिन उनकी तस्वीरें आज भी पसंद की जाती हैं.

इतना बदल गया 'दिल मिल गए' की डॉक्टर रिद्धिमा का लुक, 40 साल की ओहाना शिवानंद की तस्वीर देख अरमान भी रह जाएंगे हैरान
दिल मिल गए की रिद्धिमा ओहाना शिवानंद का बदल गया है पूरा लुक
नई दिल्ली:

डॉक्टर्स की लाइफ के उतार चढ़ाव पर बेस्ड सीरियल दिल मिल गए की डॉक्टर रिद्धिमा के साथ दर्शकों के दिल भी खूब मिले. दिल खुश कर देने वाली हसीन सूरत और अलहदा सी आवाज के साथ डॉ. रिद्धिमा को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इस किरदार में जान डालने का काम किया ओहाना शिवानंद ने. साल 2007 में शुरु हुए दिल मिल गए शो से पहचान बनाने के बाद ओहाना शिवानंद तेरी मेरी लव स्टोरी और महिसागर में नजर आइं. इसके बाद वो चोटे पर्देस से गायब ही हो गईं.

अब ओहाना शिवानंद ग्लेमर की दुनिया से दूर हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें आज भी बहुत पसंद की जाती हैं. ओहाना शिवानंद अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत नजर आती हैं.

ओहाना शिवानंद ब्लडी इश्क और ये है लॉलीपॉप नाम की फिल्म में नजर आईं. दीवाने हो गईं और अलर्ट 24*7 नाम की फिल्म में भी उन्होंने काम किया, लेकिन ये रिलीज नहीं हो सकीं.ओहाना शिवानंद ने म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है, जिसमें तीन पंजाबी और हिंदी के म्यूजिक वीडियोज हैं.

दो तीन बार लगातार विवाद हुए लेकिन मेकर्स ने एग्जीक्यूटिव प्रड्यूसर्स को हटाने से मना कर दिया, जिसके बाद ओहाना शिवानंद ने खुद ही शो छोड़ देने का फैसला किया.

आपको ये जानकर ताज्जुब होगा कि ओहाना शिवानंद का असली नाम  कुछ और है. आमिर खान और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे सितारों के साथ एड शूट कर चुकीं ओहाना का असली नाम शिल्पा शिवानंद है. लेकिन कुछ यूनिक नाम की ख्वाहिश के चलते उन्होंने अपना नाम बदल लिया.

जब-जब फिल्मों पर भारी पड़ी 'धार्मिक भावनाएं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oahana Shivanand, Dil Mil Gaye, ओहाना शिवानंद, Ohanna Shivanand, Ohanna Shivanand Serial, Ohanna Shivanand News, Dil Mil Gaye Serial, Dil Mil Gaye News, Dil Mil Gaye Riddhima, Doctor Riddhima, Shilpa Anand, Tv Actress, Tv Serial, Tv News, Tv News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com