विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2024

टीवी की शिल्पा शेट्टी कही जाती थी ये एक्ट्रेस, दिल मिल गए से हुई फेमस, 17 साल बाद देख परेशान हुए फैंस, बोले- कुछ तो गड़बड़ है

टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' में डॉक्टर का किरदार निभाने वालीं ओहना शिवानंद की एक लेटेस्ट फोटो सामने आई है, जिसे देखने के बाद फैन्स उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे.

टीवी की शिल्पा शेट्टी कही जाती थी ये एक्ट्रेस, दिल मिल गए से हुई फेमस, 17 साल बाद देख परेशान हुए फैंस, बोले- कुछ तो गड़बड़ है
दिल मिल गए की डॉक्टर रिद्धिमा की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

साल 2007 में टीवी के सबसे ज्यादा पॉपुलर शो 'दिल मिल गए' में डॉक्टर रिद्धिमा का किरदार लोगों ने बेहद पसंद किया था. डॉक्टर रिद्धिमा यानी ओहाना शिवानंद उर्फ शिल्पी आनंद काफी चर्चा में रही थीं. उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2007 में स्टार वन पर आए शो वो 'दिल मिल गए' से की थी, जिससे उन्हें काफी पापुलैरिटी हासिल हुई थी. उसके बाद उन्होने अपने टीवी करियर को अलविदा कह दिया था और अपनी किस्मत आजमाने बॉलीवुड आ गईं थीं, लेकिन वहां उनकी बात नहीं बनी. आइए जानते हैं अभी वह क्या कर रही हैं और कैसी हैं.

शो 'दिल मिल गए' अपने समय का बेहद पॉपुलर शो था, जिसमें लीड रोल में नजर आने वाली डॉक्टर रिद्धिमा उर्फ ओहाना शिवानंद उस समय काफी ज्यादा फेमस थीं. ये शो हॉस्पिटल बेस्ड था, जिसमें ओहाना शिवानंद का डॉक्टर का किरदार लोगों ने खूब पसंद किया. 

शिल्पा से बनीं ओहाना

डॉ रिद्धिमा यानी ओहाना शिवानंद का जन्म साउथ अफ्रीका में 10 दिसंबर 1982 में हुआ था. पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद वे इंडिया आ गईं थीं और यहां आकर उन्होंने अपना नाम शिल्पा आनंद से ओहाना शिवानंद कर लिया था. नाम बदलने के पीछे एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि शिल्पा नाम बहुत कॉमन है इसलिए उन्होंने अपना नाम बदला.

2008 में शो को किया अलविदा

डॉ रिद्धिमा ने साल 2008 में शो 'दिल मिल गए' को अलविदा कह दिया था. इसके पीछे उन्होंने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर से लड़ाई होने का दावा किया था. शो छोड़ने के बाद ओहना शिवानंद ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा, इस दौरान उन्होंने दो फिल्में 'दीवाने हो गए' और 'अलर्ट 24x7' की लेकिन वो फिल्में आज तक रिलीज नहीं हो सकीं. इसके बाद 2010 में उन्होंने टीवी की दुनिया में फिर वापसी की पर उन्हें वो फेम नहीं मिला जो पहले उनके पास था.

अब कहां हैं ओहाना शिवानंद

ओहाना शिवानंद आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ एड में नजर आ चुकी हैं उसके बाद भी उन्हें कामयाबी नहीं मिली. साल 2016 में आखिरी बार वे फिल्म 'ये है लॉलीपॉप' में नजर आईं थीं. 2016 में ही उनका एक म्यूजिक वीडियो आया था. फिलहाल वह 40 की हो गईं हैं और मुंबई में रहती हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ फोटोस और वीडियोज शेयर करती रहतीं हैं. हालांकि अपनी तस्वीरों में वे काफी बदली-बदली दिखती हैं और अधिकतर फैन्स उन्हें पहचान नहीं पाते. एक यूजर ने लिखा है, "इतना कैसे बदल गए आप. आप ही हो या कोई और. कुछ तो गड़बड़ है".

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dill Mill Gayye, Ohanna Shivanand, Shilpa Shivanand, Dr Riddhima, Ohanna Shivanand Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com