हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) बिग बॉस 13 में नजर आई थीं. इस सीजन में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला भी थे. शहनाज गिल और हिमांशी खुराना की दुश्मनी किसी से छिपी नहीं थी, और दोनों के बीच जमकर हंगामा हुआ था. लेकिन इस बीच शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी ने जमकर धमाल मचाया था. सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. इस दुखद मौके पर हिमांशी खुराना ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं. अब उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने शहनाग गिल को लेकर चिंता जताई है. इसके साथ ही वह शहनाज गिल के फैन्स से भी मुखातिब हो रही हैं.
Kahani aise khatam hui ki sab ro diye taliya bjate #ripsidharthshukla.
— Himanshi khurana (@realhimanshi) September 2, 2021
I'm thinking about shehnaz what she's going thru ... my love I wish main apke lie waha hoti
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'कहानी ऐसे खत्म हुई कि सब रो दिए तालियां बजाते #ripsidharthshukla. मैं शहनाज के बारे में सोच रही हूं, वह किस तरह इस सबका सामना कर रही होगी...काश मैं आपके लिए वहां होती.' इस पर शहनाज गिल के एक फैन ने हिमांशी खुराना से कहा कि प्लीज उनसे बात करें. मेरे आंसू रूक नहीं रहे हैं. सिद्धार्थ शहनाज के लिए सब कुछ थे. इस पर हिमांशी ने जवाब दिया, 'आसिम अस्पताल में हैं.' इसके बाद एक शहनाज गिल के अन्य फैन ने उनसे कहा, 'उन्हें किसी की जरूरत है. संभव हो तो प्लीज उनसे बात कर लें. मैं आप से भीख मांगती हूं.' इस पर हिमांशी खुराना ने कहा कि मैं जरूर करूंगी. मैं आपसे यह वादा करती हूं. इस तरह हिमांशी खुराना लगातार शहनाज गिल के फैन्स से जुड़ी हुई है. इससे पहले भी हिमांशी खुराना ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर ट्वीट किए थे. उन्होंने लिखा था, 'हे भगवान. इस पर यकीन नहीं हो रहा है. RIP Sidharth Shukla'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं