डायरेक्टर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का ‘दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर डांस करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर फेम देबपर्णा गोस्वामी भी डांस करती हुईं नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. और फैंस तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को कुछ घंटे पहले शेयर किया गया था, जिसे कई लाइक्स मिल चुके हैं. जबकि कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी वायरल हो रही हैं.
रेमो डिसूजा का ‘दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर डांस वीडियो
कोरियोग्राफर और डांसर रेमो डिसूजा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाल ही में ट्रेंड कर रहे गाने ‘दिलरुबा दिलनशीं' पर अपनी एनर्जी और स्टाइलिश स्टेप्स के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में रेमो का क्लासिक फुटवर्क, एक्सप्रेशन और गाने की धुन के साथ परफेक्ट सिंक देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं. उनके साथ इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर फेम देबपर्णा गोस्वामी के डांस की भी फैंस तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं.
‘दिलरुबा दिलनशीं' गाने के बारे में
‘दिलरुबा दिलनशीं' गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुनने को मिल रहा है, जिसे अरुणाचल प्रदेश के सिंगर-कंपोजर रितो रीबा (Rito Riba) ने गाया है. वह इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट रह चुके हैं. यह उनके EP दिलफेक (Dilfek) का हिस्सा है, जिसे 16 अक्टूबर 2026 को प्ले DMF म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज किया गया था. गाने के बोल सिद्धांत कौशल ने लिखे हैं. इंडि-पॉप और रेट्रो-पॉप स्टाइल में बना यह गाना रिलीज के कुछ ही हफ्तों में इंस्टाग्राम रील्स का सुपरहिट ट्रेंड बन गया है. वहीं YouTube पर 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज इस गाने को मिल चुके हैं.
रेमो डिसूजा के बारे में
रेमो डिसूजा लंबे समय से बॉलीवुड के टॉप कोरियोग्राफर्स में गिने जाते हैं. उनकी कोरियोग्राफी वाली कई फिल्मों के डांस नंबर सुपरहिट रहे हैं. वहीं वह कई फिल्मों को भी डायरेक्ट कर चुके हैं. जबकि रेमो डिसूजा की अपकमिंग फिल्म एनी बॉडी कैन ड्रीम फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें राघव जुयाल लीड रोल में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें- MX Original Series: जुड़वा भाई, परिवार ने किया फर्क, किसका कसूर का देखें ट्रेलर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं