बिग बॉस के घर में दो कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि उनमें से एक हंगामे के कारण बेहोश तक हो गई. देवोलीना भट्टाचार्जी और शमिता शेट्टी के बीच लड़ाई दिनों दिन बेहद खतरनाक रूप ले रही है. दरअसल, देवोलीना ने हाल में ही 'बिग बॉस 15' में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली और घर में आते ही उन्होंने शमिता को टारगेट करना शुरू कर दिया. शो के होस्ट सलमान खान ने भी इस वीकेंड पर इस सब को लेकर देवोलीना को फटकार लगाई थी, हालांकि देवोलीना और शमिता के रिश्ते में सुधार की जगह हालात और भी बिगड़ गए हैं.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
शो के ताजा प्रोमो में देखा जा सकता है कि देवोलीना और शमिता के बीच बात इस कदर बढ़ गई कि शमिता बेहोश हो गईं. दरअसल देवोलीना और शमिता की टास्क के दौरान ही झड़प होती है. इसके बाद अचानक ही देवोवीना आकर शमिता से लड़ने लगती हैं और दोनों के बीच झगड़ा, हाथापाई तक पहुंच जाता है. घर के दूसरे कंटेस्टेंट उन्हें रोकने की काफी कोशिश करते हैं. हालांकि लड़ाई इस कदर बढ़ जाती है कि इस दौरान शमिता शेट्टी बेहोश हो जाती हैं. इसके बाद करण कुद्रा उन्हें गोद में उठाकर तेजी से मेडिकल रूम की ओर भागते हैं. इस दौरान शमिता शेट्टी जोर से चिल्लाने लगती हैं और अपने हाथ-पैर पीटने लगती हैं कि उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाया जाए. इसके बाद बिग बॉस शमिता को कन्फेशन रूम में आने के लिए कहते हैं.
चैनल द्वारा इस प्रोमो के शेयर होने पर शमिता के फैंस ने देवोलीना को जमकर ट्रोल किया. फैंस देवोलीना को शमिता पर चिल्लाने के लिए ट्रोल करते दिखे. फैंस को इस बात पर बेहद गुस्सा होते देखा गया कि शमिता के बेहोश होने के बाद भी देवोलीना उन पर चिल्ला रही थी. बता दें कि रियलिटी शो बिग बॉस 15 में हर रोज दर्शकों को कोई न कोई हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है. घर में वीआईपी कंटेस्टेंट राखी सावंत, देवोलीना भट्टाचार्जी, रितेश और रश्मि देसाई की एंट्री के बाद से हंगामा काफी बढ़ गया है.
Bob Biswas Movie Review: जानें कैसी है Abhishek Bachchan की फिल्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं