विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2023

एक्स वाइफ दलजीत कौर की दूसरी शादी के दिन मंदिर पहुंचे शालीन भनोट, कहा- आज मेरे लिए बड़ा दिन है

दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इस बीच दलजीत कौर के एक्स हसबैंड शालीन भनोट का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे दिखाई दे रहे हैं.

एक्स वाइफ दलजीत कौर की दूसरी शादी के दिन मंदिर पहुंचे शालीन भनोट, कहा- आज मेरे लिए बड़ा दिन है
एक्स वाइफ दलजीत कौर की दूसरी शादी के दिन मंदिर पहुंचे शालीन भनोट
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने बॉयफ्रेंड निखिल पटेल को लंबे समय तक डेट करने के बाद 18 मार्च को शादी करने का फैसला किया. दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इस बीच दलजीत कौर के एक्स हसबैंड शालीन भनोट का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे दिखाई दे रहे हैं. शालीन भनोट के वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

अभिनेता अपने नए शो बेकाबू के लॉन्च के मौके पर मुंबई एक मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और बात भी की. शालीन भनोट ने कहा, 'आज मेरे लिए बड़ा दिन है. क्योंकि हमारे बेकाबू का लॉन्च है. जब भी मेरा कोई शो लॉन्च होता है तो मैं मंदिर आता हूं. क्योंकि भगवान ही मेरा परिवार है.' सोशल मीडिया पर शालीन भनोट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कई सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बात करें शालीन की एक्स वाइफ दलजीत कौर की शादी की तो उन्होंने शादी के चंद मिनट बाद की दलजीत कौर ने अपना सरनेम भी बदल दिया है. निखिल पटेल से शादी की तस्वीरों को दलजीत कौर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. तस्वीरों में दोनों ने मैचिंग व्हाइट कलर की वेडिंग ड्रेस पहनी हुई है. तस्वीरों में दलजीत कौर और निखिल पटेल काफी खूबसूरत दिख रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'मिस्टर और मिसेज पटेल'. इतना ही नहीं दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी अपना नाम बदल लिया है. उन्होंने अब इंस्टाग्राम पर अपना नाम दलजीत कौर पटेल कर लिया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diljit Kaur Marriage, Diljit Kaur Boyfriend, Diljit Kaur Husband, Shalin Bhanot, Diljit Kaur Ex Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com