शालिन भनोट और उनकी एक्स वाइफ दलजीत कौर को अलग हुए काफी समय हो चुका है. इस बीच दलजीत ने दोबारा शादी की थी लेकिन वह शादी नहीं चली. अब खबर आई है कि शालिन भनोट अपनी पत्नी से दोबारा शादी करने वाले हैं. हालांकि शालिन ने इस अफवाह पर अब प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि यह महज एक अफवाह है.
झूठी और मनगढ़ंत बात
वह हाल ही में एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए, जहां पैपराजी ने उनकी तस्वीरें लीं. इसके तुरंत बाद, एक पैपराजी पेज ने शालिन का एक वीडियो शेयर किया और दावा किया कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी से दोबारा शादी करने का फैसला किया है. यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई, जिससे फैन्स के बीच अटकलें शुरू हो गईं. हालांकि, शालिन ने तुरंत इन रिपोर्टों को खारिज कर दिया और गलत जानकारी फैलाने के लिए उस पेज की आलोचना की.
यह भी पढ़ें- रामचरण की बहन श्रीजा ने घर से भाग कर की थी शादी, हुआ तलाक, बोलीं- मेरी पहचान मेरे दर्द भरे अतीत से बनी थी
पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, "यह पूरी तरह से झूठी और मनगढ़ंत खबर है. एक मीडिया पेज के तौर पर, आपकी यह पेशेवर जिम्मेदारी है कि आप किसी की निजी जिंदगी के बारे में सिर्फ व्यूज के लिए सरासर झूठ फैलाने से पहले तथ्यों की पुष्टि करें. इस पोस्ट को तुरंत डिलीट करें और गलत जानकारी फैलाने के लिए अपने पेज पर आधिकारिक माफीनामा पोस्ट करें. इसे चेतावनी समझें - अगर ऐसा नहीं किया गया, तो मेरे पास आपके और आपकी कंपनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा." ऑनलाइन उनके जवाब पर जल्द ही लोगों का ध्यान गया और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने गलत जानकारी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एक्टर का समर्थन किया.
शालिन भनोट और दलजीत कौर का रिश्ता
शालिन भनोट और दलजीत कौर की मुलाकात टीवी शो 'कुलवधू' के सेट पर हुई थी और उन्होंने 2009 में शादी की. 2014 उनके घर में बेटे जेडन का जन्म हुआ. हालांकि, बाद में उनके रिश्ते में मुश्किलें आईं और 2015 में वे अलग हो गए. उसी साल उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी खत्म कर दी.
यह भी पढ़ें- Dhamaal 4: विक्रम-बेताल बने दिखे अजय देवगन और संजय मिश्रा, पोस्टर देख लोगों के यूं आए रिएक्शन
उनके अलग होने की खबर उस समय काफी चर्चा में रही थी, क्योंकि दलजीत ने शालिन पर कई आरोप लगाए थे, जिसके कारण लंबा कानूनी विवाद चला. 2023 में उन्होंने केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की और एक साल बाद, 2024 में दोनों अलग हो गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं