Bigg Boss 18 Mid Week Eviction: बिग बॉस 18 के एपिसोड में हर दिन नया झगड़ा देखने को मिल रहा है. जहां शुरूआत अविनाश मिश्रा से हुई तो वहीं अब रजत दलाल की बहस देखने को मिल रही है. इसी बीच दूसरे वीकेंड का वार पर हेमा शर्मा का इविक्शन देखने को मिला. लेकिन इसी बीच बिग बॉस ने BB18 के दर्शकों को बिग बॉस 18 के आने वाले एपिसोड का प्रोमो दिखाते हुए झटका दिया है. दरअसल, शो के अपकमिंग एपिसोड की झलक में बिग बॉस मिड वीक इविक्शन का ऐलान करते हैं और उन्हें केवल 24 घंटे के भीतर शो छोड़ने की मोहलत देते हुए नजर आते हैं.
दरअसल, बिग बॉस 18 के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में अरफीन को अविनाश मिश्रा के साथ जेल जाते हुए दिखाया जाता है. इसके बाद उन्हें एक ऑडियो क्लिप सुनाया जाता हैं. जहां अरफीन कहते है कि सारा को जेल में नहीं होना चाहिए. इसके बाद सारा हैरान नजर आती हैं. वहीं बिग बॉस कहते हैं, अरफीन के अनुसार, सारा को घर में नहीं होना चाहिए. 24 घंटे में सारा घर से बाहर हो जाएगी. इसे सुनकर सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
Tomorrow's promo!
— Khabri 👂 (@real_khabri_1) October 22, 2024
Huge fight between #ChaahatPandey & #AvinashMishra
&
Shocking Eviction? 😳#BiggBoss18 pic.twitter.com/IaPVJMTwfP
इसके अलावा प्रोमो में चाहत पाडें और अविनाश मिश्रा के बीच तीखी तकरार देखने को मिलती है. दरअसल, चाहत, अविनाश पर जेल में पानी फेंक देती है, जिसके बाद वह एक्ट्रेस को गंवार कहते हैं और कहते हैं कि आप अलर्ट रहें. वहीं चाहत कहती है कि आपने मुझे इसलिए बुलाया क्योंकि मैं गांव से हू. वह कहता है कि इसका मतलब जानता है. एक्ट्रेस कहती है मैं आपको इसका मतलब बताऊंगी. वह कहता है मुझे पता है कि वह मुझे दिल से प्यार करती है. वह कहती है कि मेरे सैंडल भी तुमसे प्यार नहीं करे. मैं तुम जैसे लोगों पर थूकती हूं.
इस मजेदार प्रोमो को देखने के बाद लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. जहां फैंस यह जानना चाहते हैं कि चाहत ने पानी क्यों फेंका तो वहीं कई लोग उन्हें सपोर्ट करते दिख रहे हैं. जबकि कई यूजर्स उन्हें ओवर रिएक्ट ना करने के लिए कहते नजर आ रहे हैं. जबकि सारा आरफीन खान के इविक्शन से सभी हैरान नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं