विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2022

जोश-जोश में डांस करते हुए ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई थीं सपना चौधरी, सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल

सपना चौधरी स्टेज पर अपने धमाकेदार डांस के लिए मशहूर हैं. सपना के फैन पेज से आए दिन उनके ढेरों डांस वीडियो शेयर किए जाते हैं. इसी क्रम में सपना का एक थ्रोबैक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है,

जोश-जोश में डांस करते हुए ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई थीं सपना चौधरी, सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल
सपना चौधरी का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

हरियाणा की सोशल मीडिया सेंसेशन सपना चौधरी हमेशा से अपने डांस को लेकर चर्चा में रहती हैं. उनके डांस को हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में काफी पसंद किया जाता है. सपना चौधरी की इन जगहों पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं. वहीं बिग बॉस में नजर आने के बाद सपना ने अपनी पहचान दुनियाभर में बना ली है. सपना चौधरी स्टेज पर अपने धमाकेदार डांस के लिए मशहूर हैं. सपना के फैन पेज से आए दिन उनके ढेरों डांस वीडियो शेयर किए जाते हैं. इसी क्रम में सपना का एक थ्रोबैक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे डांस करते-करते अचानक स्टेज पर फिसल कर गिर जाती हैं.

साल 2017 का यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में आ गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना लाइव स्टेज पर डांस कर रही हैं. इस दौरान वे सुपरहिट गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना के डांस को देखने के लिए भारी तादाद में लोग पहुंचे हैं. डांस-डांस करते-करते अचानक सपना का बैलेंस बिगड़ता है और वे स्टेज पर ही धड़ाम से गिर जाती हैं. हालांकि सपना सूझ-बूझ से काम लेती हैं और अपने गिरने को भी एक डांस स्टेप बना लेती हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स सपना की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

गौरतलब है कि सपना चौधरी को हरियाणा की क्वीन कहते हैं. उन्हें अब तक 'इंग्लिश मीडियम', 'चुनरी जयपुर की', 'तेरी आंख्या का यो काजल' जैसे कई सुपरहिट गानों में देखा जा चुका है. बता दें, सपना चौधरी बिग बॉस 11 की चर्चित खिलाड़ी थीं. शो में अपने बिंदास नेचर और धाकड़ अंदाज से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था.

VIDEO: अभिनेत्री काजोल का कैजुअल लुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Dance Video, Sapna Choudhary Falls On Stage, Sapna Choudhary Stage Fall, Sapna Choudhary Viral Video, Sapna Choudhary Latst Dance Video, Sapna Choudhary Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com