विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2017

सलमान खान से लेकर परिणीति चोपड़ा तक, Bigg Boss में सबने उड़ाई ढिंचैक पूजा की खिल्ली

ढिंचैक पूजा के गाने का स्टाइल कुछ ऐसा है जिसका सलमान खान पहले दिन से ही मजाक बना रहे हैं. 'वीकेंड का वार' में सलमान खान एक बार फिर यही करते दिखे. वे ढिंचैक पूजा के अंदाज में 'सेल्फी मैंने ले ली है' गाना गाते नजर आए.

सलमान खान से लेकर परिणीति चोपड़ा तक, Bigg Boss में सबने उड़ाई ढिंचैक पूजा की खिल्ली
सलमान खान और ढिंचैक पूजा.
  • घरवालों के साथ अब सेलेब्स भी उड़ा रहे ढिंचैक पूजा का मजाक
  • सलमान ने गाया- खेल में हो गईं पूजा फेल, पहुंच गईं वो सीधे जेल...
  • 'गोलमाल अगेन' की टीम ने उड़ाई ढिंचैक पूजा की खिल्ली
नई दिल्ली: यूट्यूब स्टार ढिंचैक पूजा जब से घर में आई हैं, तब से ही घर के अधिकतर सदस्यों की नजरों में खटक रही हैं. खासकर पर टीवी की पॉपुलर बहू हिना खान के, जो समय-समय पर हर मजबूत कंटेस्टेंट को लेकर अपनी खिसियाहट दिखाती रही हैं. वैसे, घरवालों के साथ-साथ अब सेलेब्स भी ढिंचैक पूजा का मजाक बना रहे हैं. शनिवार रात टेलिकास्ट हुए एपिसोड में सलमान खान भी कुछ ऐसा ही करते दिखे. ढिंचैक पूजा के गाने का स्टाइल कुछ ऐसा है जिसका सलमान खान पहले दिन से ही मजाक बना रहे हैं. 'वीकेंड का वार' में सलमान खान एक बार फिर यही करते दिखे. वे ढिंचैक पूजा के अंदाज में 'सेल्फी मैंने ले ली है' गाने की लिरिक्स बदलकर गाते दिखे. पूजा के अंदाज में सलमान गाते हैं, "खेल में हो गईं पूजा फेल, पहुंच गईं वो सीधे जेल."

पढ़ें: ढिंचैक पूजा ने Bigg Boss के घर में ऐसा बनाया नया सॉन्ग, हिना खान ने कह डाला ‘बदतमीज रैपर’
  यही नहीं एपिसोड में 'गोलमाल अगेन' की टीम शामिल हुई थी. सलमान खान के साथ स्टेज पर फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी और एक्टर अजय देवगन, तब्बू और परिणीति चोपड़ा आए थे. जैसे ही सलमान खान ने ढिंचैक पूजा से गाना गाने के लिए कहा तो सबके एक्सप्रेशन्स देखने लायक थे. जहां सलमान खान जहरीली मुस्कान दे रहे थे, वहीं अजय देवगन की हंसी रोके नहीं रुक रही थी. यही नहीं, परिणीति चोपड़ा तो अपनी हंसी की वजह से अजय देवगन के पीछे ही छिप गईं, जबकि तब्बू भी तेज-तेज हंसती नजर आईं. इस तरह घर के सदस्यों के अलावा बिग बॉस में आने वाले सेलेब्रिटी भी ढिंचैक पूजा का मजाक बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. 

पढ़ें: Bigg Boss 11 : जानें क्यों ढिंचैक पूजा के पीछे पड़ गई है टीवी की संस्कारी बहू हिना खान

बता दें, सेल्फी मैंने ले ली है... से लाइमलाइट में आईं ढिंचैक पूजा दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर..., स्वैग वाली टोपी..., बाबू दे दे थोड़ा कैश... जैसे गाने गाकर चर्चा बटोर चुकी हैं. एक हफ्ते पहले उन्होंने टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस के घर में प्रवेश लिया है. ढिंचैक पूजा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि पॉपुलैरिटी के दम पर वे बिग बॉस के घर पर कब तक टिक पाती हैं.

VIDEO: 'गोलमाल अगेन' की सफलता पर स्टार्स का रिएक्शन ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Dhinchak Pooja, Bigg Boss 11
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com