बिग बॉस 15 का पहला वेंकेड का वार आज आने वाला है. शो में सलमान खान (Salman Khan) के साथ श्रीलंकाई सिंगर योहानी (Yohani) भी नजर आएंगी. हाल ही में उनका Manike Maghe Hithe कवर रिलीज हुआ है. उनका यह गाना पूरी दुनिया में छाया हुआ है. कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शा को एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें योहानी अपना ये सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं. वीडियो में सलमान खान भी उनके इस गाने को गाने की कोशिश कर रहे हैं. सलमान इस दौरान गाने का सही उच्चारण कर पाने समर्थ नहीं होते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बाद में सलमान खान (Salman Khan) और योहानी (Yohani) दोनों इस गाने को एक साथ गाते हैं और खूब मस्ती करते हैं बिग बॉस 15 में सलमान खान से मिलने से पहले योहानी ने श्रीलंकाई मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ अपनी एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. उन्होंने कैप्शन में लिखा: 'स्टारस्टक.' बता दें कि योहानी का यह गाना जबसे सामने आया है, तबसे ही सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है. सभी के जुबान उनका गाना चढ़ा हुआ है. गाने को लेकर योहानी ने एनडीटीवी से इंटरव्यू में कहा था प्रियंका चोपड़ा ने जब उनका सॉन्ग शेयर किया वो बहुत खुश हो गई थीं.
बिग बॉस 15 में आज आने वाले वीकेंड के वार की बात करें तो सलमान खान (Salman Khan) कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल की क्लास लगाते दिखेंगे. वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान आखिरी बार राधे में नजर आए थे. सलमान अब जल्द ही फिल्म अंतिम और टाइगर 3 में दिखेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं