विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2022

Bigg Boss 16: 1000 करोड़ की फीस लेने पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरे बहुत खर्चे हैं और...

सलमान खान को लेकर यह खबर आ रही थी कि इस सीजन को होस्ट करने के लिए उन्हें एक हजार करोड़ की भारी भरकम फीस अदा की जा रही है.

Bigg Boss 16: 1000 करोड़ की फीस लेने पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरे बहुत खर्चे हैं और...
बिग बॉस में अपनी फीस पर बोले सलमान खान
नई दिल्ली:

सलमान खान एक बार फिर से छोटे पर्दे पर अपने चर्चित शो बिग बॉस के 16वें सीजन के साथ वापसी करने वाले हैं. बिग बॉस 16 अगले हफ्ते से शुरू होने वाला हैं. इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. इस बार का सीजन बिग बॉस अपने बाकी सीजन से काफी अलग रहने वाला है. वहीं शो के होस्ट सलमान खान अपनी फीस को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. शो के लिए 400 करोड़ की मोटी फीस ले चुके सलमान खान को लेकर यह खबर आ रही थी कि इस सीजन को होस्ट करने के लिए उन्हें एक हजार करोड़ की भारी भरकम फीस अदा की जा रही है. ऐसे में अब खुद एक्टर ने अपनी फीस को लेकर चुप्पी तोड़ दी है. 

अपनी फीस पर बोले सलमान खान 
मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक्टर ने बिग बॉस 16 में अपनी फीस को लेकर बात की. शो के प्रेस कांफ्रेंस में जब सलमान से उनकी फीस को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर ने इसका बड़ा ही मजेदार जवाब दिया. बिग बॉस 16 के लिए 1000 करोड़ रुपए की फीस मिलने की खबर पर सलमान ने कहा, "इतना मुझे कभी लाइफ में नहीं मिलेगा. इतना मिल गया तो कभी काम ना करूं. मेरे बहुत खर्चे हैं. जैसे वकीलों के. इन अफवाहों की वजह से इनकम टैक्स वाले लोग मुझे नोटिस करते हैं और मुझसे मिलने आते हैं". 

सलमान खान को लेकर बीते दिनों यह खबर भी खूब आई थी कि वे इस बार का सीजन होस्ट नहीं करेंगे. इस बारे में बात करते हुए एक्टर कहते हैं, "मैं कभी-कभी इरिटेट हो जाता हूं और लोगों को कह देता हूं कि मैं यह शो नहीं करूंगा. लेकिन ऐसे लोग मुझे शो में लेने के लिए मजबूर हैं. अगर मैं नहीं तो फिर कौन इसे होस्ट करेगा. हालांकि यह उनके ऊपर निर्भर करता है. वह चाहे तो मेरे पास ना भी आएं. मैं खुद अपने पास ना जाऊं. लेकिन इनके पास ऑप्शन नहीं है". बता दें, इस बार का सीजन बहुत दिलचस्प होने वाला है. शो में जन्नत जुबैर, शालीन भनोट, टीना दत्ता, कनिका मान जैसे सितारे बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं.

VIDEO: रणबीर कपूर की प्री-बर्थडे पार्टी में करण जौहर, अयान मुखर्जी हुए स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Bigg Boss 16, Bigg Boss 16 Contestants, Salman Khan Fees, Salman Khan Fees Bigg Boss 16, 1000 Crore Fees Salman Khan, Salman Khan On Bigg Boss Fees, Bigg Boss Premier Date, Bigg Boss Timings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com