विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2020

Bigg Boss 14: सलमान खान ने दिखाया राहुल वैद्य को घर के बाहर का रास्ता, Viral हुआ Video

'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के फिनाले से पहले ही सलमान खान (Salman Khan) ने शो के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को घर से बाहर का रास्ता दिखाते हुए नजर आए.

Bigg Boss 14: सलमान खान ने दिखाया राहुल वैद्य को घर के बाहर का रास्ता, Viral हुआ Video
सलमान खान (Salman Khan) ने राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को दिखाया बाहर का रास्ता
  • सलमान खान ने दिखाया राहुल वैद्य को बाहर का रास्ता
  • एक्टर ने कहा कि शो में न कोई दिलचस्पी, न कोई रूची
  • बिग बॉस 14 का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) भी इन दिनों रोजाना टीवी की दुनिया में धमाल मचा रहा है. आए दिन 'बिग बॉस 14' में नई-नई चीजें देखने को मिलती हैं. जल्द ही शो का फिनाले भी होने वाला है. लेकिन 'बिग बॉस 14' के फिनाले से पहले ही सलमान खान (Salman Khan) ने शो के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को घर से बाहर का रास्ता दिखाते हुए नजर आए. इतना ही नहीं, सलमान खान ने राहुल वैद्य को शो में दिलचस्पी न दिखाने के लिए फटकार भी लगाई. इससे जुड़ा वीडियो कलर्स शो ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सलमान खान (Salman Khan) ने जब राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) से कहा कि इतनी इच्छा नहीं है अब आपकी इस घर में रहने की. इसपर राहुल वैद्य ने हामी भरी. इसपर सलमान खान ने कहा, "कोई रूची नहीं, कोई दिलचस्पी नहीं." सलमान खान की यह बात सुनकर राहुल वैद्य ने कहा कि मैं इसकी वजह बताना चाहता हूं. इसपर सलमान खान ने उन्हें मना करते हुए कहा, "कोई जरूरत नहीं है इस चीज की. कृप्या आप इस घर को छोड़ दें राहुल."

कलर्स टीवी द्वारा शेयर किये गये 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के इस वीडियो पर दर्शकों के भी मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. जहां कुछ लोग राहुल वैद्य का समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ लोग राहुल वैद्य को घर से निकालने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि बिग बॉस 14 के फिनाले में राखी सावंत की भी शो में एंट्री होगी. राखी सावंत अपने अंदाज से और अपने स्टाइल से दर्शकों का मनोरंजन करती हुई दिखाई देंगी. इससे जुड़ा वीडियो भी कलर्स टीवी ने शेयर किया है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 14, Salman Khan, Rahul Vaidya, Salman Khan Angry On Rahul Vaidya, Salman Khan Says Please Leave The Show To Rahul Vaidya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com