विज्ञापन

सलमान खान ने देखी 'रामायण'? भाईजान ने 1987 की रामायण का किया जिक्र

सलमान खान ने 4000 करोड़ की रामायण देखने के सवाल पर 1987 में आई रामानंद सागर की रामायण का जिक्र किया.  

सलमान खान ने देखी 'रामायण'? भाईजान ने 1987 की रामायण का किया जिक्र
रामायण देखने पर सलमान खान ने रामानंद सागर की रामायण का किया जिक्र
YouTube

सलमान खान इन दिनों अपनी अपनी वॉर-ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. वहीं हाल ही में फिल्म के एक कार्यक्रम में वह पहुंचे. जहां उनसे मीडिया ने रणबीर कपूर की 4000 करोड़ की रामायण को लेकर सवाल किए, जिस पर भाईजान ने भारतीय महाकाव्य 'रामायण' पर अपनी राय रखी. वहीं जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने रामायण देखी तो उन्होंने 1987 में आई दूरदर्शन की रामायण का जिक्र किया. इसके अलावा उन्होंने वीएफएक्स को लेकर हो रही चर्चा पर भी अपना रिएक्शन दिया. 

सलमान खान ने रामायण देखने पर दिया रिएक्शन

सलमान खान से मीडिया द्वारा पूछा जाता है कि क्या आपने रामायण देखी तो भाईजान मुस्कुराते हुए कहते हैं, हां रामांनद सागर की रामायण देखी. इससे पता चलता है कि दूरदर्शन की रामायण आज भी फैंस ही नहीं सेलेब्स के दिलों में भी बसी हुई है. 

इसके अलावा सलमान खान ने मीडिया से कहा, "मुझे लगता है कि 'रामायण' पर होने वाली चर्चा खुद 'रामायण' पर केंद्रित होनी चाहिए, न कि इसके VFX, प्रोडक्शन की लागत या अन्य बाहरी चीजों पर. फिल्म के 4000 करोड़ रुपये के बजट और इसके VFX को लेकर चल रही सारी बातें बेमानी हैं. चर्चा तो 'रामायण', राम, सीता और रावण के बारे में होनी चाहिए."

ये भी पढ़ें- अलका याग्निक की पहला भोजपुरी गाना, 42 साल पहले भैया दूज को बनाया खास, पद्मा खन्ना की एक्टिंग ने जीता दिल

दूरदर्शन की रामायण के बारे में 

रामानंद द्वारा निर्देशित और निर्माण की गई रामायण दूरदर्शन पर 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक प्रसारित हुई थी. सीरियल में भगवान राम की भूमिका में अरुण गोविल, माता सीता के रोल में दीपिका चिखलिया, लक्ष्मण की भूमिका में सुनील लहरी, हनुमान की भूमिका में दारा सिंह, रावण की भूमिका में अरविंद त्रिवेदी नजर आए थे. यह वाल्मीकि रामायण, रामचरितमानस और अन्य रामकथाओं पर आधारित था, जिसके कुल 78 एपिसोड थे. कोरोना में यह दोबारा प्रसारित किया गया था और लोगों के बीच खूब पॉपुलर हुआ था.  

ये भी पढ़ें- Ramayana Box Office Collection Day 2: धनतेरस पर रामायण पर हुई धनवर्षा, दूसरे दिन 200 करोड़ पार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RAmayan, Ramayana, Ramanand Sagar, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com