विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2023

रुबीना दिलैक की एयरपोर्ट पर खुल गई पोल, माथा पीटकर बोलीं- मम्मी से डर लगता है

रुबीना दिलैक अपने किरदारों की वजह से फैन्स की चहेती हैं. लेकिन हाल ही में वह एयरपोर्ट पर फोटोग्राफरों के कैमरों में कैद हो गईं जिसके बाद उन्हें यह डर सताने लगा.

रुबीना दिलैक की एयरपोर्ट पर खुल गई पोल, माथा पीटकर बोलीं- मम्मी से डर लगता है
रुबीना दिलैक का वीडियो में सीक्रेट हुआ आउट
नई दिल्ली:

सेलेब्रिटी जहां भी जाते हैं, फोटोग्राफर वहां मौजूद रहते हैं. बात अगर एयरपोर्ट की हो तो फिर तो सेलेब्रिटीज का कैमरे में कैद होना लाजिमी हो ही जाता है. ऐसा ही कुछ बिग बॉस 14 विनर और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के साथ भी हुआ. रुबीना दिलैक एयरपोर्ट पर पति अभिनव शुक्ला के साथ आई थीं. लेकिन फोटोग्राफरों के उन पर नजर पड़ गई और उन्होंने एक्ट्रेस को कैमरे में कैद कर लिया. लेकिन इस चक्कर में उनका एक सीक्रेट रिवील हो गया. जिस पर उन्होंने कहा कि मम्मी से डर लगता है.

हुआ यूं कि रुबीना दिलैक एयरपोर्ट पर अभिनव शुक्ला के साथ अपनी बहन को लेने आई थी. उनकी बहन चार साल बाद कनाडा से भारत आई थीं. इस बात को रुबीना ने अपनी मम्मी से छिपाया था. लेकिन कैमरे में कैद होने के बाद उन्होंने सिर पीट लिया. रुबीना ने फोटोग्राफरों से कहा कि आप कहीं भी आ जाते हैं. तो वो कहते हैं कि हम एयरपोर्ट पर ही रहते हैं. इस पर रुबीना दिलैक उन्हें पूरी बात बताती हैं और फिर कहती हैं कि मुझे किसी और से डर नहीं लगता सिर्फ मम्मी से बहुत डर लगता है. 

बता दें कि बिग बॉस 14 में वो पति अभिनव शुक्ला के साथ आई थीं और पूरे सीजन में उन्होंने अपने तरीके से ही गेम को खेला था. आखिर में वह गेम की विजेता बनकर भी गई थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rubina Dilaik, Rubina Dilaik Secret Revealed, Rubina Dilaik Video, Bigg Boss 14 Winner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com