विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2021

सुपर कूल लुक में BB OTT के सेट पर पहुंची रुबीना दिलैक, फैन्स बोले- बॉस लेडी आ गई...देखें Photos

बिग बॉस के सेट पर जाते हुए रुबीना दिलैक की कुछ स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

सुपर कूल लुक में BB OTT के सेट पर पहुंची रुबीना दिलैक, फैन्स बोले- बॉस लेडी आ गई...देखें Photos
रुबीना दिलैक की स्टाइलिश तस्वीरें वायरल
नई दिल्ली:

बिग बॉस 14 की विजेता बनने के बाद रुबीना दिलैक की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ है. रुबीना पहले तो पॉपुलर थी हीं, लेकिन बिग बॉस के बाद उन्हें लोगों से खूब प्यार मिल रहा है. रुबीना को बिग बॉस में ‘बॉस लेडी' का टैग मिला था, जिसके बाद अब वे इस नाम से भी जानी-जाती हैं. जल्द ही रुबीना बिग बॉस ओटीटी के घर में निक्की तंबोली के साथ नजर आएंगी. ऐसे में रुबीना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्हें बिग बॉस के सेट पर जाते हुए देखा जा सकता है.

इंस्टेंट बॉलीवुड के पेज से रुबीना दिलैक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं. इन तस्वीरों में रुबीना का लुक देखते ही बन रहा है. वायरल हो रही फोटोज में रुबीना को ब्लू जींस और लूज व्हाइट कुर्ते में देखा जा सकता है. रुबीना का न्यू हेयरस्टाइल और आंखों पर चश्मा उनके लुक को और स्टाइलिश बना रहा है. रुबीना की तस्वीरों पर उनके फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘फाइनली अल्टीमेट बॉस लेडी आ रही है'. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘रुबीना सुपर कूल दिख रही है'.

गौरतलब है कि हाल ही में रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली का एक प्रोमो वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों बिग बॉस ओटीटी में अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट का नाम लेती हुई देखी गई थीं. जहां रुबीना ने शमिता शेट्टी को अपनी फेवरेट कंटेस्टेंट बताया था, वहीं निक्की ने कहा था कि उन्हें प्रतीक का गेम पसंद आ रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rubina Dilaik, Rubina Dilaik Photos, Rubina Dilaik Viral Photos, Rubina Dilaik Bigg Boss Ott, Bigg Boss Ott
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com