विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2020

कपिल शर्मा शो में रोहनप्रीत सिंह ने किया नेहा कक्कड़ को प्रपोज, दिल देकर बोले- मिले हो तुम हमको बड़े नसीबों से

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रोहन नेहा को प्रपोज कर रहे हैं.

कपिल शर्मा शो में रोहनप्रीत सिंह ने किया नेहा कक्कड़ को प्रपोज, दिल देकर बोले- मिले हो तुम हमको बड़े नसीबों से
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) का वीडियो हुआ वायरल
  • नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • रोहनप्रीत सिंह ने नेहा को किया प्रपोज
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में नजर आने वाले हैं. कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है. इस वीडियो में रोहनप्रीत सिंह नेहा कक्कड़ को दिल देकर प्रपोज करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में देखा जा सकती है कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को बता रही हैं, "मम्मी तो रोहू की दीवानी हैं. कहती हैं नेहू से भी ज्यादा अच्छी रोहू की स्माइल है. नेहू मुझे तो रोहू बहुत पसंद है."


हालांकि, नेहा (Neha Kakkar) की बात को काटकर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) कहते हैं कि नहीं आपकी स्माइल ज्यादा अच्छी है. इसके बाद रोहनप्रीत सिंह नेहा कक्कड़ के लिए 'मिले हो तुम हमको' गाना गाते हैं. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के इस क्यूट वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह ने बीते 26 अक्टूबर को दिल्ली के ही एक गुरुद्वारे में शादी की थी. नेहा और रोहनप्रीत के रोके से लेकर सगाई, मेहंदी, संगीत और हल्दी की फोटो खूब वायरल हुई थी. शादी से पहले नेहा और रोहनप्रीत का सॉन्ग नेहू दा व्याह भी रिलीज हुआ था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar And Rohanpreet Singh On The Kapil Sharma Show, The Kapil Sharma Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com