विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2022

Remo D'Souza ने पत्नी के दबाए पैर, फिर गुस्से में कर दिया कुछ ऐसा कि लिजेल ने मुंह पर मार दी लात

रेमो द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रेमो डिसूजा पत्नी लिजेल के पैर दबाते नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में बी प्राक का फेमस सॉन्ग 'अगले जन्म विच अल्लाह ऐसा खेल रचा के भेजे' बज रहा है. जो इस सिचुएशन पर पूर सूट करता नजर आ रहा है.

Remo D'Souza ने पत्नी के दबाए पैर, फिर गुस्से में कर दिया कुछ ऐसा कि लिजेल ने मुंह पर मार दी लात
रेमो डिसूजा ने पत्नी के दबाए पैर देखें वीडियो
नई दिल्ली:

मशहूर कोरियोग्राफर और डांस प्लस के जज रेमो डिसूजा अपने डांस के अंदाज से हर का दिल जीत लेते हैं. उनके डांसिंग स्टेप्स को लोग फॉलो करना पसंद करते हैं, लेकिन इन दिनों रेमो सोशल मीडिया पर पत्नी लिजेल के साथ खास एक्टिव नजर आ रहे हैं. कपल के क्यूट और नोकझोक भरे वीडियो फैंस को ठहाके मारकर हंसने पर मजबूर कर ही देते हैं. हाल ही में रेमो ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. 

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो 

रेमो द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रेमो डिसूजा पत्नी लिजेल के पैर दबाते नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में बी प्राक का फेमस सॉन्ग 'अगले जन्म विच अल्लाह ऐसा खेल रचा के भेजे' बज रहा है. जो इस सिचुएशन पर पूर सूट करता नजर आ रहा है, वहीं आगे देखते हैं कि रेमो गुस्से में आकर उनका पैर बिस्तर पर फेंक देते हैं. जिसके बाद सेल्फी ले रही लिजेल रेमो के मुंह पर मजाक में लात मारती हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने धूम मचा दी है.

डायरेक्टर भी हैं रेमो

आपको बताते चलें कि रेमो डांस कोरियोग्राफर के साथ- साथ कई फिल्में भी डायरेक्ट कर चुके हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में की थी. साल 2000 में उन्होंने 'दिल पे मत ले यार' फिल्म में कोरियोग्राफी की थी. साथ ही वे, 'फ्लाइंग जट', 'रेस 3', 'फालतू', 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2', 'स्ट्रीट डांसर' जैसी कई फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं. बता दें कि वे रियलिटी शो 'डांस प्लस' में मुख्य जज के तौर पर भी नजर आते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Remo D'souza, Remo D'souza Wife, Lizelle D'Souza Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com