विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2022

VIDEO: रश्मि देसाई ने 'कुंडी लगा लो कुंडी लगा लो सइंया' गाने पर किया डांस, तो नेहा भसीन ने यूं दिया रिएक्शन

रश्मि ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर अपना लेटेस्ट वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो में रश्मि देसाई ट्रेंडिंग सॉन्ग 'कुंडी लगा लो सइंया' पर मस्ती से झूमती हुई नजर आ रहीं है.

VIDEO: रश्मि देसाई ने 'कुंडी लगा लो कुंडी लगा लो सइंया' गाने पर किया डांस, तो नेहा भसीन ने यूं दिया रिएक्शन
रश्मि देसाई का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों और दिलकश अदाओं के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. रश्मि सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस हैं और किसी ना किसी तरह अपने फैंस से कनेक्टेड रहती हैं. एक बार फिर सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई की खूबसूरती का जादू चल रहा है. हाल ही में रश्मि देसाई ने इंस्टा पर अपना लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है. वर्कआउट के बाद इस खूबसूरत हसीना का अंदाज आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा. 

रश्मि देसाई की खूबसूरती हो, मस्ती हो या फिर डांस, फैंस उनके हर एक अंदाज़ पर फ़िदा हैं. एक बार फिर सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई का मस्ती भरा अंदाज़ फैंस के चेहरे पर स्माइल ला रहा है. रश्मि ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर अपना लेटेस्ट वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो में रश्मि देसाई ट्रेंडिंग सॉन्ग 'कुण्डी लगा लो सइंया' पर मस्ती से झूमती हुई नज़र आ रहीं है. रश्मि के साथ ही वीडियो में उनके  फ्रेंड्स और टीम के मेंबर भी नज़र आ रहें हैं. इस वीडियो में रश्मि स्टनिंग लुक में हमेशा की तरह गॉर्जियस लग रही हैं. वीडियो में रश्मि पिंक टॉप और लाइट ब्लू रिप्ड जींस पहने हुए दिखाई दे रही हैं. उनके एक्सप्रेशन, मुस्कुराहट और अदाएं किसी को कोई घायल कर सकती हैं.

 

रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पोस्ट वर्कआउट फन रील सेशन मेरी ऐस टीम के साथ'. रश्मि देसाई के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर नेटिजंस बेहद पसंद कर रहे हैं. फैंस ही नहीं सेलिब्रिटीज भी रश्मि के इस अदा के कायल हो रहे हैं. वीडियो पर नेहा भसीन ने कमेंट करते हुए पूछा, 'कब दिखाओगी जन्नत'. वहीं फैंस दीवा को 'ब्यूटी क्वीन', 'गॉर्जियस', 'ब्यूटीफुल' और 'प्रिटी' बता रहे हैं. एक फैन ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'आपकी मुस्कुराहट किसी को भी पागल कर सकती है'. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashami Desai, Rashami Desai Viral Video, Rashami Desai Dance Video, Rashami Desai Kundi Lagalo, Rashami Desai Instagram, Neha Bhasin On Rashmi Desai Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com