विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2024

श्रीमद रामायण में दिखेगा राम नवमी स्पेशल, माता सीता की खोज में निकलेंगे हनुमान, देखें प्रोमो

राम नवमी के अवसर पर टीवी सीरियल श्रीमद रामायण का एक घंटे का महाएपिसोड दिखाया जाने वाला है.

श्रीमद रामायण में दिखेगा राम नवमी स्पेशल, माता सीता की खोज में निकलेंगे हनुमान, देखें प्रोमो
श्रीमद रामायण में राम नवमी पर दिखाया जाएगा महाएपिसोड
नई दिल्ली:

Shrimad Ramayan Ram Navmi Special Promo: राम नवमी पूरे भारत में आज यानी 17 अप्रेल को मनाई जा रही है, जिसके चलते सेलेब्स ही नहीं टीवी के दुनिया में भी ये खास त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा. इसी बीच सोनी टीवी के पॉपुलर सीरियल श्रीमद रामायण में राम नवमी स्पेशल एपिसोड दिखाया जाने वाला है, जिसका प्रोमो सामने आया है. दरअसल, प्रोमो में हनुमान, माता सीता की खोज में निकलेंगे, जिसके चलते फैंस भी अपकमिंग एपिसोड देखने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. 

सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर श्रीमद रामयण के राम नवमी के मौके पर 1 घंटे का महाएपिसोड का प्रोमो शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा, राम नवमी के अवसर पर, माता सीता की खोज में निकल रहे हैं हनुमान. देखिए श्रीमद् रामायण, सोम से शुक्र रात 9 बजे सिर्फ. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर. 

शो की बात करें तो श्रीमद रामायण, जिसमें भगवान राम की कालजयी यात्रा को दर्शाया गया है और संपूर्ण मूल्यों और जीवन के सबक पर जोर दिया गया है जो आज भी प्रासंगिक हैं. कास्ट की बात करें तो सुजय रे, प्राची बंसल, निकितन धीर, बसंद भट्ट, ऐश्वर्या राय भाकुनी और शिल्पा सकलानी अहम रोल में नजर आ रहे हैं. 

Amar Singh Chamkila Movie Review in Hindi: Diljit Dosanjh की चमक से चमक उठी अमर सिंह चमकीला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Srimad Ramayana, Ram Navmi, Srimad Ramayana Maha Episode, Srimad Ramayana Sony, Srimad Ramayana Episode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com