विरुष्का की नकल करने पर ट्रोल हुए पुनीश-बंदगी
- बंदगी-पुनीश हुए ट्रोल
- विरुष्का की फोटो की उतारी नकल
- ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक
नई दिल्ली:
बिग बॉस सीजन 11 की लव-बर्ड जोड़ी पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा को सोशल मीडिया के ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ गया. वजह सिर्फ यह थी कि दोनों ने ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की नकल उतारी. पिछले दिनों विरुष्का की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें अनुष्का; विराट को किस करते हुई नजर आईं थी. बिल्कुल ऐसे ही पोज में पुनीश-बंदगी ने भी फोटो क्लिक करके सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी. फिर क्या था... इसे ट्रोलर्स ने कुछ ही समय में वायरल कर दिया, जिसमें लोगों ने खूब मजाक भी उड़ाया.
पुनीश को छोड़ इस Bigg Boss कंटेस्टेंट से मिली बंदगी तो कहा- लव किया है तो डरना क्या!
बता दें कि पुनीश और बंदगी बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और आए दिन इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो अपलोड करते रहते हैं. विरुष्का की नकल वाली फोटो पर एक यूजर ने लिखा विराट और अनुष्का की कॉपी कर रहे हो. हा हा हा...
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि पहले दोनों शादी कर लो फिर विराट और अनुष्का की तरह ऐसी फोटो खिंचवाना. जबकि पुनीश के इंस्टाग्राम पर डाले गए इस फोटो पर एक ने कहा दोनों (विरुष्का) शादी-शुदा है, इसलिए यह पोज उनपर जंचती हैं. वही बंदगी-पुनीश के कुछ फैन्स ने उनका सपोर्ट भी किया.
VIDEO: मुंबई में विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में शामिल हुईं कई हस्तियां
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Puneesh Sharma, Bandgi Kalra, Trolled For Copying Virushka, Virat Kohli