नाग-नागिन और सुपर नेचुरल पावर की दुनिया को दिखाता एकता कपूर का पॉपुलर शो नागिन जल्द अपने नए सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार होगा. टीवी पर फिलहाल नागिन का छठा सीजन टेलीकास्ट हो रहा है. नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. माना जा रहा है कि ये सीजन जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है. एकता कपूर नागिन 7 लाने का ऐलान कर चुकी हैं और अब शो की तैयारियां चल रही हैं. इस शो में लीड रोल के लिए एक्ट्रेस का नाम अभी फाइनल नहीं है, लेकिन कई नाम ऐसे हैं, जिन्हें लेकर चर्चा जोरों पर हैं. आइए जानते हैं कि वो नाम कौन-कौन से हैं.
प्रियंका चाहर चौधरी
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बिग बॉस 16 की फाइनलिस्ट रहीं प्रियंका चाहर चौधरी नागिन 7 में लीड रोल निभा सकती हैं. इस लिस्ट में प्रियंका का नाम काफी आगे है और बिग बॉस के बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है.
रुबीना दिलैक

टीवी की सबसे पॉपुलर और महंगी एक्ट्रेसेस में शामिल रुबीना दिलैक पहले ही घर-घर में पहचानी जाती हैं. ऐसे में रुबीना का नाम भी नागिन 7 के लिए चर्चा में है.
सुंबुल तौकीर खान

टीवी के पॉपुलर शो इमली में लीड रोल निभा चुकीं सुंबुल तौकीर खान ने बिग बॉस में आने के बाद और भी पॉपुलैरिटी हासिल की है. खबरों के अनुसार एकता कपूर के शो नागिन के लिए सुंबुल परफेक्ट फिट हो सकती हैं.
शिवांगी जोशी
टीवी पर नायरा का किरदार निभा कर पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी काफी समय से छोटे पर्दे से गायब हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि वह नागिन 7 के साथ वापसी कर सकती हैं.
अर्चना गौतम

अर्चना गौतम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नागिन के लुक का अपना वीडियो शेयर कर चुकी हैं. ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि अर्चना एकता कपूर की नागिन हो सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं