विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2021

Monalisa ने कैटरीना कैफ के 'कमली' सॉन्ग पर किया डांस, Video मचा रहा है धूम

मोनालिसा (Monalisa) ने बिग बॉस 14 के घर में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के 'कमली' सॉन्ग पर पोल डांस किया, जिसे देख वहां मौजूद कंटेस्टेंट ने भी उनकी जमकर तारीफें कीं.

Monalisa ने कैटरीना कैफ के 'कमली' सॉन्ग पर किया डांस, Video मचा रहा है धूम
मोनालिसा (Monalisa) ने कैटरीना कैफ के 'कमली' सॉन्ग पर किया डांस
  • मोनालिसा ने कैटरीना कैफ के 'कमली' सॉन्ग पर किया डांस
  • जबरदस्त अंदाज में थिरकती दिखीं एक्ट्रेस
  • मोनालिसा का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

भोजपुरी फिल्मों से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अपने अंदाज से उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हाल ही में मोनालिसा ने बिग बॉस 14 में भी एंट्री की है. खास बात तो यह है कि बिग बॉस 14 में मोनालिसा ने अपने डांस से धमाल मचाकर रख दिया. मोनालिसा ने बिग बॉस 14 के घर में कैटरीना कैफ के कमली सॉन्ग पर पोल डांस किया, जिसे देख वहां मौजूद कंटेस्टेंट ने भी उनकी जमकर तारीफें कीं. इससे जुड़ा वीडियो भी मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 90 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

मोनालिसा (Monalisa) वीडियो में रेड आउटफिट में नजर आ रही हैं. बिग बॉस 14 में आते ही उन्होंने धमाल मचाकर रख दिया. उन्होंने कैटरीना कैफ के 'कमली' सॉन्ग पर डांस कर ऐसा रंग जमाया कि वहां मौजूद बिग बॉस कंटेस्टेंट उनकी तारीफें करते हुए और उनके लिए हूटिंग करते हुए दिखाई दिए. मोनालिसा ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "बिग बॉस 2021. मैं शो पर वापस आ गई हूं वो भी एक ट्विस्ट के साथ. आज रात देखें मुझे बिग बॉस 14 शो में." मोनालिसा ने बिग बॉस के घर में जाकर न केवल खुद डांस किया, बल्कि घरवालों को भी खूब नचाया.

बिग बॉस (Bigg Boss 14) के घर में रहते हुए राहुल महाजन, एजाज खान, जैस्मीन भसीन, रुबीना दिलायक और राखी सावंत ने भी पोल डांस कर धमाल मचाकर रख दिया. वहीं, मोनालिसा (Monalisa) के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह कलर्स पर हाल ही में शुरू हुए शो नमक इस्क का में नजर आ रही हैं. इससे इतर मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड में भी अपने काम से खूब पहचान बनाई है. मोनालिसा 'सरकार राज', 'मनी है तो हनी है', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी कई बॉलीवुड फिल्में भी कर चुकी हैं. एक्ट्रेस स्टार प्लस के सीरियल 'नजर' में डायन के किरदार से दिल जीतने में कामयाब रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Dance, Monalisa Pole Dance, Monalisa Dance On Kamli Song, Monalisa Viral Dance Video, Monalisa Instagram, Monalisa Dance On Katrina Kaif Kamli Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com