मनोज कुमार को न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरा देश ही भरत कुमार के नाम से जानता है. उसकी वजह है मनोज कुमार की बनाई हुई मूवीज. अपने फिल्मी करियर के दौरान मनोज कुमार ने ऐसी कई फिल्म बनाई जो देशभक्ति और देश प्रेम की बात करती थीं. इन फिल्मों के गाने और देश प्रेम से जुड़े डायलोग्स इतने हिट हुए कि लोगों की जुबान पर हुआ करते थे. उस दौर में देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री ने मनोज कुमार से एक खास विषय पर फिल्म बनाने को कहा. मनोज कुमार ने उनकी बात मानने में एक दिन भी नहीं गंवाया. फिल्म बनकर रिलीज हुई तो टिकट खिड़की पर भी दर्शकों की भीड़ टूट पड़ी.
इस विषय पर फिल्म बनाने की दी सलाह
साल 1965 में मनोज कुमार की फिल्म शहीद रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मनोज कुमार की देशभक्ति का अंदाज दर्शकों को पहले ही बहुत पसंद आ रहा था. इस फिल्म की स्क्रीनिंग दिल्ली में भी रखी गई थी. तब लाल बहादुर शास्त्री मनोज कुमार की इस फिल्म को देखने पहुंचे थे. इस स्क्रीनिंग कार्यक्रम के दौरान ही मनोज कुमार की मुलाकात लाल बहादुर शास्त्री से हुई. लाल बहादुर शास्त्री ने मनोज कुमार को जय जवान जय किसान नारे पर बेस्ड फिल्म बनाने की सलाह दी. उन दिनों पाकिस्तान से युद्ध में जीत के बाद ये नारा लोगों को बहुत भा रहा था. लाल बहादुर शास्त्री ने कहा कि सेना का शौर्य सबने देख लिया लेकिन किसान की अहमियत भी समझना जरूरी है
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महज 24 घंटे में लिख डाली कहानी
मनोज शास्त्री ने लाल बहादुर शास्त्री की सलाह मानी और जल्द ही एक फिल्म बनाने का वादा किया. इसके बाद वो मुंबई के लिए रवाना हुए. सफर के दौरान मनोज कुमार ने ट्रेन में ही कहानी लिखना शुरू कर दी. और मुंबई पहुंचने से पहले उसे पूरा भी कर दिया. ये फिल्म उपकार के नाम से रिलीज हुई. जो किसानों के इर्द गिर्द घूमती है. फिल्म का गाना मेरे देश की धरती... आज भी लोगों की जुबान पर है. उस दौर में फिल्म ने 6.80 करोड़ रु. का कलेक्शन किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं