विज्ञापन

मां दुर्गा का 45 साल पुराना गाना, मनोज कुमार ने बेची प्रॉपर्टी, 180 दिन में शूट की फिल्म, हेमा मालिनी ने फिल्म करने से कर दिया था मना

मां दुर्गा का वो भजन, जिस पर फिल्म बनाने के लिए मनोज कुमार को प्रॉपर्टी बेचनी पड़ी थी. लेकिन हेमा मालिनी ने शूटिंग करने से मना कर दिया था.  

मां दुर्गा का 45 साल पुराना गाना, मनोज कुमार ने बेची प्रॉपर्टी, 180 दिन में शूट की फिल्म, हेमा मालिनी ने फिल्म करने से कर दिया था मना
45 साल पुराना मां दुर्गा का भजन, महेंद्र कपूर की आवाज, मनोज कुमार ने बेची थी प्रॉपर्टी
YouTube
नई दिल्ली:

नवरात्रि का त्यौहार आ गया है, जिसमें मां दुर्गा के 9 रूपों की नवरात्रि में पूजा होती है. वहीं इन दिनों दुर्गा मां की आरती भी हर जगह सुनाई देती है, जो वातावरण को भक्तिमय बना देती है. इसी के चलते हम आपको मनोज कुमार की फिल्म के उस दुर्गा मां के गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बनाने के लिए सुपरस्टार ने अपनी प्रॉपर्टी तक बेच दी थी और 180 दिन में फिल्म की पूरी शूटिंग की. हालांकि एक्टर ने दिक्कत का सामना तब किया जब हेमा मालिनी ने फिल्म को करने से मना कर दिया. आइए आपको बताते हैं मां दुर्गा का पॉपुलर बॉलीवुड गीत. 

मां दुर्गा का भजन सालों से है पॉपुलर

मां दुर्गा के जिस भजन की हम बात कर रहे हैं वह है दुर्गा है मेरी मां, अंबे है मेरी मां. गाने को महेंद्र कपूर और मीनू पुरुषोत्तम ने गाया था. जबकि बोल मनोज कुमार और संतोष आनंद ने लिखे थे. इसका म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था, जो उस दौर की पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर की जोड़ी थी. वहीं यह गाना 1981 में आई क्रांति में दिलीप कुमार पर फिल्माया गया था, जिसमें मंदिर में वह पहुंचते हुए नजर आते हैं. 

यह भी पढ़ें | अमिताभ बच्चन के करियर की वो लकी फिल्म, लगातार फ्लॉप में बनीं वरदान, 6 के छह गाने बने सुपरहिट

मनोज कुमार ने बेची प्रॉपर्टी

क्रांति फिल्म 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अब तक की फिल्मों में शामिल है. जबकि 1981 में यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, जिसमें दिलीप कुमार के अलावा मनोज कुमार, शशि कपूर, शत्रुघ्म सिन्हा, हेमा मालिनी, परवीन बाबी और प्रेम चोपड़ा नजर आए थे. हालांकि IMdb के अनुसार, इस फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए मनोज कुमार ने अपनी प्रॉपर्टी बेच दी थी और केवल 180 दिन में फिल्म की शूटिंग को अपने पैसों से पूरा किया. 

हेमा मालिनी ने किया था शूटिंग से मना

कहा जाता है कि हेमा मालिनी ने क्रांति की शूटिंग करने से मना कर दिया था. दरअसल, वह सुबह रजिया सुल्तान की शूटिंग कर रही थीं और उन्होंने मनोज कुमार की यूनिट को मैसेज भेजा कि वह बीमार हैं और शूटिंग नहीं करना चाहती. लेकिन इसके पीछे असली कारण यह था कि उन्हें सीन में सफेद साड़ी पहननी थी क्योंकि वह विधवा की निशानी है तो वह नहीं चाहती थी कि अपनी शादी के दिन पर वह यह सीन करे. जब मनोज कुमार को सेट पर ना आने का असली कारण पता चला तो वह हंसे और धर्मेंद्र को शादी की बधाई देने के लिए कॉल किया. 

ये भी पढ़ें- 30 साल पुराने मां शेरावाली के गाने के बिना अधूरा है नवरात्रि का त्यौहार, अक्षय कुमार की जोश भरने वाली एक्टिंग, सोनू निगम की भक्तिमय आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maa Durga, Navratri, Hindi Song, Manoj Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com