80 और 90 के दशक में जब हर घर में टीवी नहीं होता था, सिर्फ एक चैनल जिस पर गिने-चुने शो आते हैं, जिसका इंताजर लोग पूरे हफ्ते करते थे. आज हम बात करेंगे साल 1988 में आए एक ऐसे ही टीवी सीरियल की जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया. हम बात कर रहे हैं बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' की जो अपने दशक के सबसे हिट शोज में से एक था. ये शो ऐसा था जिसने लोगों के दिलों मे जगह बनाई. ना सिर्फ धारावाहिक की कहानी बल्कि इसके किरदारों ने भी लोगों को अपना मुरीद बना लिया. आज हम बी.आर. चोपड़ा के सुपरहिट शो महाभारत में सुदामा का किरदार निभाने वाले 16 साल के एक्टर आज कहां पर हैं.
महाभारत में सुदामा का किरदार निभाने वाला ये एक्टर मराठी स्टार बने और कई हिंदी सीरियल में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. उन्होंने कई शो में ऐसे किरदार निभाए जिनको आज भी लोग बहुत याद करते हैं.
अब कहां है महाभारत का सुदामा?
1988 में आई महाभारत में सुदामा का किरदार सुमीत राघवन ने निभाया था. उनकी मासूमियत और किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. जब उन्होंने सुदामा का किरदार निभाया था तब वो महज 18 साल के थे. इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सीरियल में काम किया और अपना नाम बनाया.

टीवी सीरियल में किया अभिनय
महाभारत के बाद सुमीत राघवन ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया तू तू मैं मैं, संजीवनी, भगवान बचाए इनको में काम किया. लेकिन उनका किरदार "साराभाई वर्सेस साराभाई" से उनको एक अलग ही पहचान मिली. उन्होंने इस सीरियल में डॉ. साहिल साराभाई का किरदार निभाया था. सुमीत ने अपने करियर की शुरुआत 1986 में थिएटर से की थी. टीवी सीरियल के अलावा उन्होंने कई फिल्मों और सीरियल में काम किया. हाल ही में वो नेटफ्लिकस पर आई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज चुंबक में भी नजर आए. सीरिज में उन्होंने धर्मेंद्र केजरीवाल का रोल प्ले किया. इसके अलावा वो फिल्मों जैसे घूम, मेरा नाम खान, बकेट लिस्ट जैसी फिल्मों और मराठी सीरियलों में भी काम किया.
सुमीत राघवन ने साल 1996 में मशहूर मराठी टीवी एक्ट्रेस चिन्मयी सर्वे से शादी करी थी. उनके दो बच्चे हैं नीरज और दीया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं