विज्ञापन

सलमान खान को मिला सूर्यपुत्र कर्ण का रोल, महाभारत के अहम किरदार पर बन रही फिल्म, इस डायरेक्टर ने संभाली कमान

सलमान खान के फैन्स के लिए एक बड़ी ही मजेदार खबर आई है. भाईजान को अपने करियर का अब तक का सबसे अलग किरदार मिला है जिसका सीधा कनेक्शन महाभारत से है.

सलमान खान को मिला सूर्यपुत्र कर्ण का रोल, महाभारत के अहम किरदार पर बन रही फिल्म, इस डायरेक्टर ने संभाली कमान
सलमान खान को मिला कर्ण का रोल
Social Media
नई दिल्ली:

एक तरफ नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायणम् की चर्चा जोरों पर है. दर्शक इंतजार कर रहे हैं कि रणबीर कपूर पर्दे पर श्रीराम के किरदार में कैसे लगने वाले हैं. वहीं इस बीच सलमान खान को लेकर एक खबर आई है. नहीं नहीं सलमान खान को रामायणम् में कोई किरदार नहीं मिला है बल्कि चर्चा एक अलग ही फिल्म की हो रही है. खबर है कि सलमान खान इस फिल्म में सूर्यपुत्र कर्ण के रोल में नजर आने वाले हैं. 

सलमान खान के साथ ये फिल्म नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुके राकेश ओम प्रकाश मेहरा बनाने जा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने सलमान के रोल को कनफर्म कर दिया है. अब ये खबरें सच निकलती हैं तो ये सलमान के करियर का अबतक का सबसे अलग किरदार होगा. फिल्मफेयर ने अपनी रिपोर्ट में कनफर्म करते हुए बताया है कि राकेश ओम प्रकाश की फिल्म में सलमान खान कर्ण का किरदार करने वाले हैं. अभी इसके बारे में इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. अब लोग इस बात को लेकर एक्साइटेड हैं कि क्या रामायणम् के बाद बड़े पर्दे पर माहाभारत देखने को मिलने वाली है. क्या इस महाभारत में किसी मॉडर्न कहानी का टच होगा या पौराणिक कहानी को ही पर्दे पर उतारा जाएगा.

यह भी पढ़ें: सलमान खान की मातृभूमि साल 2026 में नहीं होगी रिलीज, पढ़ें अब क्यों अटकी भाईजान की फिल्म

इस फिल्म को लेकर कुछ समय पहले भी चर्चा हुई थी. जून 2026 को बॉलीवुड हंगाना ने खबर दी थी कि राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट सलमान खान को सुनाई थी और उन्हें काफी पसंद भी आई थी. दबंग खान तुरंत इस फिल्म के लिए राजी हो गए थे. अब फिल्मफेयर ने भी इस खबर को कनफर्म कर दिया है. ये खबर सलमान के फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं क्योंकि ये पहली बार होगा जब सलमान माइथो किरदार निभाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्हें काफी ट्रांसफॉर्मेशन की भी जरूरत होगी. देखना होगा कि सलमान खान खुद को इस किरदार में कैसे ढालते हैं और उनका लुक किस तरह डिजाइन किया जाता है.

ये Video भी देखें: सबके भाईजान होने के सवाल पर क्या बोले सलमान खान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Rakeysh Omprakash Mehra, Karna, Farhan Akhtar, Karna Mahabharat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com