lock up 2 : लॉक अप 2' (Lock Upp 2) में शिल्पा शिंदे ने हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की नाक में दम कर दिया है. पिछले एपिसोड में लवबर्डस कमेंट के बाद माहौल काफी गरमा गया था. जिसके कारण बहस काफी बढ़ गई थी. और हालात ऐसे हो गए थे कि शिवांगी और हर्षद की जोरदार तू तू मैं मैं शिल्पा के साथ देखने को मिली.
अभी ये मसला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि रिबेल किड अपूर्वा मुखिजा 'लॉक अप 2' में वाइल्ड कार्ड एंट्री से घर में थमा भूचाल फिर से खड़ा हो गया, क्योंकि अपूर्वा ने इस दौरान हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के कथित रिलेशनशिप के बारे में चर्चा की.
हर्षद ने शिवांगी को बताया अपनी बहन
हर्षद ने कहा कि शिवांगी) की मां मुझ पर भरोसा करती है. मैं उसका दोस्त हूं. जैसे ही उसने जोरदार रिएक्शन दिया, राम कपूर ने बीच में टोकते हुए कहा कि यह भाई-बहन का रिश्ता है. इस पर हर्षद ने फिर से कहा कि जैसे मैं अपनी बहन से प्यार करता हूं, अपनी मां से प्यार करता हूं, जैसे मेरे पिता मुझसे प्यार करते हैं, मैं भी शिवांगी से भी वैसा ही प्यार करता हूं. हर्षद ने राम को इशार करते हुए आगे पूछा कि क्या तुमने मुझे कभी कुछ करते हुए देखा है?" इस पर राम कपूर अपना सर नीचे कर सब सुनते रहे.
हर्षद की बात के सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
वहीं कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर हर्षद के इस बयान का मजाक उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने मजाक में कहा, 'शिवांगी 'बहन-जोन' में आ गई हैं।' एक और यूज़र ने लिखा, 'खुद शिवांगी और हर्षद के मुताबिक, अब वे दोनों आधिकारिक तौर पर भाई-बहन हैं.
यह भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा से लेकर CJP प्रोटेस्ट के समर्थन में उतरे बॉलीवुड स्टार, कहा- हमे ऐसे देश का हिस्सा होने पर गर्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं