विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा से लेकर CJP प्रोटेस्ट के समर्थन में उतरे बॉलीवुड स्टार, कहा- हमे ऐसे देश का हिस्सा होने पर गर्व

CJP प्रोटेस्ट को लेकर के अब मलाइका अरोड़ा खान और ट्विंकल खन्ना का भी रिएक्शन आया है. उन दोनों ने बच्चों के बेहतर भविष्य और सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने की बात कही है.

मलाइका अरोड़ा से लेकर CJP प्रोटेस्ट के समर्थन में उतरे बॉलीवुड स्टार,  कहा- हमे ऐसे देश का हिस्सा होने पर गर्व
twinkle khanna and malaika arora khan
instagram

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन दिल्ली के जंतर मंतर पर लगातार जारी है. बॉलीवुड सिलेब्स भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इसी कड़ी में अब तक सलमान खान , खेसारी लाल यादव , आल्या भट्ट सहित कई अन्य बॉलिवुड स्टार छात्रों के स्पोर्ट में उतर गए है. वहीं अब मलाइका अरोड़ा खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बच्चों के बेहतर भविष्य की बात की है.

मलाइका अरोड़ा खान ने अपने इस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पिछले कुछ दिनों से शिक्षा को लेकर जो बातचीत हो रही है, उसे नजरंदाज करना नामुमकिन है. इतनी सारी युवा आवाजों को एक साथ उठते देखना बेहद भावुक करने वाला है. शिक्षा सिर्फ क्लासरूम या एग्जाम के बारे में नहीं है. यह अवसर है, सम्मान है, और एक बेहतर कल बनाने का मौका है. 

मेरे विचार हर उस छात्र और हर उस परिवार के साथ हैं जो एक उज्ज्वल भविष्य के सपने लेकर चल रहे हैं. मैं उनके साहस को सलाम करती हूं और उनकी आवाजे से विनम्र हो जाता/जाती हूँ।क्योंकि हर युवा आवाज़ कल का वादा लेकर चलती है .

ट्विकल खन्ना का पोस्ट

नीट प्रोटेस्ट को दिया समर्थन

वही दूसरी तरफ ट्विकल खन्ना ने भी इस समर्थन को स्पोर्ट  किया है. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मुझे ऐसे देश का हिस्सा होने पर गर्व है जहां हमारे युवाओं में अब भी असहमति जताने, विरोध करने और आंसू गैस व लाठियों का सामना करने का साहस है. दुख की बात यह है कि उन्हें ऐसा करना पड़ता है.'

इन स्टार ने भी थामा छात्रों का हाथ

ट्विकल ख्न्ना और मलाइका के अलावा वरुण धवन, नोरा फतेही, मानुषी छिल्लर, मौनी रॉय और रकुल प्रीत सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम से छात्रों के साथ एकजुटता जताई. उन्होंने पोस्ट और स्टोरीज के जरिए कहा कि शिक्षा सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि सम्मान और अवसर का सवाल है. सेलेब्स ने छात्रों के साहस की तारीफ की और हर युवा आवाज को मजबूत करने की बात कही. 

वरुण धवन ने किया CJP प्रोटेस्ट का  स्पोर्ट

नोरा फतेही ने छात्रों की बहादुरी को किया स्पोर्ट

नोरा फतेही ने कहा कि छात्रों की बहादुरी उन्हें अपने प्लेटफॉर्म से जागरूकता फैलाने और उनके साथ खड़े होने के लिए प्रेरित करती है.उन्होंने छात्रों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की और उम्मीद जताई कि सिस्टम युवाओं का साथ देगा.

नोरा फतेही का पोस्ट

2015 में मानुषी छिल्लर झेला था पेपर लीक का दर्द

मानुषी छिल्लर ने अपनी पोस्ट में कहा कि शिक्षा ही असमान दुनिया में सबसे बड़ा बराबरी का ज़रिया है.उन्होंने पेपर लीक का दर्द खुद 2015 में झेला है, इसलिए वो छात्रों की मेहनत और कुर्बानी को समझती हैं. वो आगे कहती हैं ये सिस्टम के विरोध की बात नहीं, बल्कि इसे बेहतर बनाने की बात है, क्योंकि हर पीढ़ी को अगली पीढ़ी के लिए अच्छा सिस्टम छोड़ना चाहिए. आखिर में उन्होंने करुणा, संवाद और सम्मान के साथ छात्रों का साथ देने और भारत के लोकतंत्र में भरोसा जताने की बात कही.

मानुषी छिल्लर का पोस्ट

 देश की स्थिति पर जताई  शर्मिंदगी

मौनी राय ने छात्रों  को दुख समझते हए कहा कि वो मिरांडा हाउस और जामिया मिलिया इस्लामिया की पूर्व छात्रा होने के नाते छात्रों पर गर्व करती हैं. साथ ही उन्होंने देश में हो रही स्थिति के लिए शर्मिंदगी जताई और माफी भी मांगी.

मौनी राय  का पोस्ट

यह भी पढ़ें

आलिया भट्ट से लेकर ट्विंकल खन्ना तक, CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में आए बॉलीवुड सितारे, एक के बाद एक, हर कोई कर रहा पोस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP Protest, Malika Arjun Kharge News, Twinkle Khanna, Bpllywood News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com