विज्ञापन

टीवी के मिहिर का बेटा बना नया हार्टथ्रोब, लुक्स में टैलेंटेड पापा को दिया पछाड़, फैंस कहेंगे- बॉलीवुड के लिए तैयार

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के मिहिर यानी एक्टर अमर उपाध्याय ने बेटे को नसीहत दी. कहा- इतने बेहतर बनो कि कोई नजरअंदाज न कर सके

टीवी के मिहिर का बेटा बना नया हार्टथ्रोब, लुक्स में टैलेंटेड पापा को दिया पछाड़, फैंस कहेंगे- बॉलीवुड के लिए तैयार
क्योंकि सास भी के मिहिर का बेटा बना इंटरनेट सेंसेशन

एकता कपूर के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर की भूमिका निभाकर अमर उपाध्याय ने खूब पॉपुलेरिटी बटोरी थी. वहीं अब उन्हीं की राह पर चलकर उनके बेटे आर्यमन ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है. शनिवार को अभिनेता ने अपने बेटे के अभिनय की तारीफ की. अभिनेता अमर उपाध्याय ने अपने इंस्टाग्राम पर आर्यमन की स्टेज प्ले की तस्वीरें पोस्ट कीं. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने बेटे की हालिया स्टेज परफॉर्मेंस के लिए तारीफ की है, और उन्हें फोकस्ड रहने, कड़ी मेहनत करने और खुद पर से भरोसा कभी न खोने की सलाह भी दी है.

अमर उपाध्याय ने की बेटे की तारीफ

अभिनेता ने लिखा, "इतने अच्छे बनो कि लोग आपको नजर नजरअंदाज न कर सकें. मेहनत करो, अपना सबसे अच्छा दो, खुद पर भरोसा कभी मत खोओ और लोग क्या कहते हैं, उस पर ध्यान मत दो. आर्यमन ने स्टेज पर शानदार प्रदर्शन किया. थिएटर और कला सीखते रहो." इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी तारीफें कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पापा की तरह बेटे आर्यमन भी हैंडसम हैं. 

ये भी पढ़ें- विजय की टूटेगी 27 साल की शादी? एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, जानें एक्टर का कितना है नेटवर्थ

एक्टिंग में हाथ आजमाएंगे अमर उपाध्याय के बेटे

आर्यमन की यह परफॉर्मेंस उनके अभिनय करियर की शुरुआत मानी जा रही है. वहीं, कुछ समय से खबरें थीं कि आर्यमन जल्द ही टीवी की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं. हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अब भी आर्यमन अपने काम को और निखारने में लगे हैं. उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में हंसल मेहता की वेब सीरीज 'गांधी' में काम किया है और इंडस्ट्री की बारीकियां सीख चुके हैं. इस अनुभव से वे न केवल प्रोफेशनल जानकारी प्राप्त कर रहे हैं बल्कि अपने पिता के गाइडेंस के अलावा खुद के स्किल को भी निखार रहे हैं. इसके साथ ही, अभिनेता अमर उपाध्याय अपने बेटे को आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं. वे अक्सर आर्यमन के काम को अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें प्रोत्साहित करते रहते हैं.

क्योंकि सास भी के मिहिर के रोल में फेमस हुए अमर उपाध्याय

एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से प्रसिद्धि हासिल करने वाले अभिनेता अमर उपाध्याय टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने 'भूल भुलैया 2' और 'कागज' जैसी फिल्मों में काम कर अभिनय का परचम लहराया है.

ये भी पढ़ें- 'महाभारत' ने दिलाई इस एक्ट्रेस को बॉलीवुड में एंट्री, शूटिंग देखने आई तो शकुनि मामा ने ऑफर किया था ये रोल 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com