विज्ञापन

सुमीत सचदेव की 2 सेकेंड में थम गई थीं सांसें, वीडियो शेयर कर बयां किया कैसे निकले मौत के मुंह से बाहर

टीवी एक्टर सुमीत सचदेव ने हाल ही में अपने साथ हुए एक डरावने हादसे का जिक्र किया. डिनर के दौरान गले में खाना फंसने से उनकी सांसें अटक गई थीं. हेमलिच मैन्यूवर तकनीक और परिवार की मुस्तैदी ने बची एक्टर की जान.

सुमीत सचदेव की 2 सेकेंड में थम गई थीं सांसें, वीडियो शेयर कर बयां किया कैसे निकले मौत के मुंह से  बाहर
Sumit Sachdev
instagram

तुलसी के लाडले गोमजी के साथ हाल ही में डरावने वाली घटना सामने आई है, जिसे  एक्टर सुमीत सचदेव ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी आप बीती बताई.  सुमीत सचदेव ने हाल ही में अपनी सेहत से जुड़ी  जानकारी को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिससे वह और उनका परिवार दोनों ही बुरी तरह घबरा गए थे. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के एक्टर ने बताया कि घर पर डिनर करते समय गलती से खाने का एक टुकड़ा उनके गले में फंस गया था, जिसकी वजह से 2 सेंकेड तक उन्हें साथ नहीं बड़ी मुश्किल से उनकी जान जाते-जाते बची.

कुछ ही सेकंड में घबराहट लगी थी बढ़ने

सुमीत ने उन पलों को याद करते हुए बताया कि वह बहुत डरावना था, जब उन्हें एहसास हुआ कि कुछ बहुत बुरा हो रहा है. उन्होंने बताया कि उन्होंने खांसकर खाने के टुकड़े को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए, और कुछ ही सेकंड में घबराहट बढ़ने लगी उन्हें सांस लेने में दिक्कत बढ़ने लगी.

एक्टर ने बताया कि जब उनके परिवार वालों ने देखा कि वह सांस नहीं ले पा रहे हैं. बोलना मुश्किल हो रहा हैं, ऐसे में उन्होंने तेजी से हेमलिच मैन्यूवर' का प्रयोग कर मेरी जान बचाई.

 खाने का टुकड़ा गले में अचानक गया था फंस

घटना को याद करते हुए सुमीत ने बताया वो परिवार वालों के साथ डिनर कर रहे थे कि अचानक खाने का टुकड़ा उनके गले में फंस गया. जिसकी वजह से न तो  वो सांस ले पा रहे थे, न बोल पा रहे थे और न ही मदद के लिए किसी को कह पा रहे थे. यह सब कुछ ही सेकंड में हो गया.

हेमलिच मैन्यूवर से बची जान

उन्होंने आगे बताया कि परिवार के एक सदस्य को 'हेमलिच मैन्यूवर' (Heimlich manoeuvre) के बारे में पता था - यह एक फर्स्ट-एड तकनीक है जिसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति के गले में फंसी चीज को निकालने के लिए किया जाता है. उसने उसका प्रयोग करते हुए गले में फंसा खाना बाहर निकल गया, जिसके बाद सुमीत को राहत मिली.

एक्टर ने लोगों को यह भी याद दिलाया कि वे चोकिंग की घटनाओं को नज़रअंदाज़ न करें और यह न सोचें कि वे अपने आप ठीक हो जाएंगी,  इसके बजाय, परिवारों को इमरजेंसी उपायों के बारे में जानना चाहिए जिससे एमरजेंसी में तुरंत एक्शन ले सकें.

यह भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली की हीरोइन्स के 7 डायलॉग्स जो कर देंगे आपको इमेशोनल, जिन्हें देखकर फैंस ने जमकर बजाई थी सीटियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sumeet Sachdev, Sumeet Sachdeva In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2, Television, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com