Phoolan Movie in Toronto International Film Festival: चंबल के बीहड़ो से निकली दस्यु सुंदरी फूलन देवी के ऊपर बनी फिल्म फूलन को 51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) के स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन के लिए चुना गया है. फिल्म फूलन देवी की किताब I, Phoolan – The Autobiography of India's Bandit Queen पर बनी है.इसमें दस्यु सुंदरी के उस दौर को दिखाया है, जब हजारों लोग उन्हें मारने के इरादे से एक गांव में घेर लेते हैं.
अवॉर्ड विजेता रिची मेहता ने लिखी है फूलन की कहानी
फिल्म फूलन को नमा पिक्चर्स ने बनाया है. इसे एमी अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर रिची मेहता ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इससे पहले वह 'दिल्ली क्राइम' और 'पोचर' जैसी बेस्ट मूवीज को निर्देशित कर चूके हैं, फिल्म को शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा, कंवल कोहली और रिची मेहता ने प्रोड्यूस किया है. इस हिंदी एक्शन ड्रामा में स्नेहा कुमारी ने फूलन देवी का किरदार निभाया है. उनके साथ अनुराग ठाकुर, विक्रम प्रताप सिंह, आकाश दहिया, प्रतीक पचौरी और देव दत्त बुधोलिया भी अहम भूमिकाओं में हैं.
क्या 17 साल की दस्यु सुंदरी फूलन की कहानी
अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज होने वाली यह फिल्म 17 साल की एक दलित गरीब लड़की की कहानी है, जो आगे चलकर भारत की सबसे चर्चित डकैतों में से एक बनती है. उसका खात्मा करने के लिए चंबल के बीहड़ों में 2,000 सशस्त्र लोगों से घिरी फूलन देवी के 48 घंटों के बेहद तनावपूर्ण और संघर्ष भरे जीवन पर बनी कहानी है. जिसे एक्शन और इमोशंस के साथ बिल्कुल अलग अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया गया है.
टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में से एक है, जहां दुनिया भर की बेहतरीन फिल्मों और फिल्ममेकर्स को अपनी फिल्में दिखाने का मौका मिलता है.
यह भी पढ़ें: मिर्जापुर की असली श्मशान में हुई शूटिंग, ऐसे शूट हुआ मुन्ना भैया का अंतिम संस्कार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं