विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2019

Kumkum Bhagya Update:लंबे इंतजार के बाद आमने-सामने होंगे अभि और प्रज्ञा, क्या इन दोनों को मिलाएगी किस्मत

Kumkum Bhagya Update:सीरियल कुमकुम भाग्य (KumKum Bhagya) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. इसी बीच अभि और प्रज्ञा एक-दूसरे का आमने-सामने आ जाएंगे.

Kumkum Bhagya Update:लंबे इंतजार के बाद आमने-सामने होंगे अभि और प्रज्ञा, क्या इन दोनों को मिलाएगी किस्मत
'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) में आज के एपिसोड में होगा काफी ट्विस्ट
  • 'कुमकुम भाग्य' में आज के एपिसोड में होगा काफी ट्विस्ट
  • 'कुमकुम भाग्य' में आज होंगे अभी-प्रज्ञा आमने-सामने
  • क्या दिशा मिलाएगी अभी-प्रज्ञा को
नई दिल्ली:

जीटीवी पर आने वाले शो 'कुमकुम भाग्य' (KUmkum Bhagya) में अभी हाईवोल्टेज ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा. पिछले कुछ एपिसोड्स में आपने देखा कि किस तरह रोहित और उसके गुंडे प्रज्ञा की जान के पीछे पड़े हैं. लास्ट एपिसोड में हमने देखा कि 'अभि' गुंडों से किस तरह लड़ रहा है. जब गुंडें प्रज्ञा को धक्का देते हैं तो अभी प्रज्ञा को पीछे से पकड़ लेता है. एक बार फिर ये दोनों एक-दूसरे को नहीं देख पाते. कुछ देर बाद पुलिस आकर रोहित और उसके गुंडों को पकड़ लेती है. जब सबकुछ ठीक हो जाता है तो रिया और प्राची प्रज्ञा को अपने घर ले आती हैं. रिया उस समय बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाती है, जब वो याद करती है कि प्रज्ञा ने उसे खुद की बेटी के जैसे गुंडों से बचाया.

पेरिस में कुछ इस अंदाज में वेकेशन मना रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी, Photos से नजर नहीं हटा पा रहे हैं लोग

कुमकुम भाग्य (KumKum Bhagya) में चल रहे इस ड्रामे के बीच इमोशनल हुई रिया प्राची के सामने खुद को कंट्रोल कर लेती है. दूसरी ओर अभि जब ये डिस्कस करता है की पार्टी में कौन-कौन आया था तो उसे प्रज्ञा को बारे में पता चलता है और वो तुरंत ऑफिस से निकल जाता है.

नताशा दलाल के साथ शादी पर वरुण धवन का आया रिएक्शन, पापा डेविड धवन ने भी कही ये बात

एकता कपूर के शो 'कुमकुम भाग्य' (KUmkum Bhagya) में हम आज देखेंगे कि अभी दिशा से मिलने के लिए सीधा प्राची के घर जाता है. प्रज्ञा अचानक 'अभि' को अपने घर में देखकर चौंक जाती है. प्रज्ञा खुद को कमरे के गेट के पीछे छुपा लेती है. अब देखना होगा कि क्या दिशा प्रज्ञा और अभि को एक-दूसरे के आमने-सामने लाकर खड़ा कर देगी? क्या अभि और प्रज्ञा इतने सालों के इंतजार के बाद एक हो पाएंगे? 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumkum Bhagya, Kumkum Bhagya Today's Episode, Kumkum Bhagya 26 June
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com