टीवी शो कुमकुम एक प्यारा सा बंधन साल 2002 में शुरू हुआ था. इस शो में कुमकुम और सुमित की कहानी दिखाई गई थी. इस शो को इतना पसंद किया गया था कि इसे कोई भी मिस नहीं करता था. शो में जूही परमार और हुसैन लीड रोल में नजर आते थे. ये शो दोपहर में आया करता था. टीआरपी के सारे रिकॉर्ड इस शो ने तोड़ दिए थे. एक समय ऐसा था कि महिलाएं अपना काम जल्दी खत्म करके शो देखने बैठ जाया करती थीं. अब 22 साल बाद कुमकुम और सुमित एक बार फिर साथ आए हैं. जूही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो हुसैन के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आ रही हैं.
वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में जूही और हुसैन आंखों से ये तूने क्या कह दिया गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं. इन दोनों की केमिस्ट्री आज भी वैसी ही है जैसे शो में हुआ करती थी. जूही ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-22 साल पहले हमें नहीं पता था कि यह दिन इतना खास बन जाएगा और हम इसे आने वाले सालों तक मनाते रहेंगे. यह बहुत ही शानदार है कि आप सभी ने कुमकुम सुमित को एक जोड़ी के रूप में कितना प्यार किया है और आज भी करते हैं. ये आपका प्यार ही है जो हमें साल दर साल साथ लाता है और हम इस जर्नी का हिस्सा बनने और हमें अपने दिलों में रखने के लिए आप सभी के बहुत आभारी हैं. कुमकुम-सुमित के सभी लवर्स के लिए हमारा प्यार और आभार है जो आज भी हमें इन किरदारों में साथ देखना चाहते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
फैंस हुए खुश
जूही और सुमित के इस डांस वीडियो को मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं. जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो उसपर कमेंट करे बिना खुद को नहीं रोक पा रहा है. एक यूजर ने लिखा-जीवन भर रहता है श्रृंगार सच है ना कुमकुम से सुनाई दे रहा है. वहीं दूसरे ने लिखा-कुमकुम सुमित सिजलिंग डांस हाए मैं मरजावां.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं