गोविंदा के भांजे और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अक्सर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाते रहते हैं. कृष्णा की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग लोगों को खूब पसंद आती है. कृष्णा न सिर्फ टीवी और फिल्मों में बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं. वे आए दिन अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट करते हैं, जिसे देख लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते. ऐसा ही एक वीडियो इस समय कृष्णा अभिषेक का वायरल हो रहा है, जिसमें वे कॉमेडियन राजीव ठाकुर के साथ दिखाई दे रहे हैं.
इस वीडियो को खुद कृष्णा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में कृष्णा, राजीव ठाकुर को बीच एयरपोर्ट पर सबके सामने थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. अगर आप भी इस वीडियो को देखने के लिए बेताब हैं तो थोड़ा थम जाइए जनाब. बता दें, कृष्णा और राजीव का यह वीडियो रियल नहीं है, बल्कि उन्होंने इंस्टाग्राम रील के लिए इस मजेदार वीडियो को बनाया है. वीडियो में आप कृष्णा को 'दिल तो खोया है यहीं पे कहीं पे' गाने पर एक्ट करते हुए देख सकते हैं. इसके बाद जब गाने की लाइन्स 'तू जरा बता' आती है तो वे राजीव के पास जाकर पूछते हैं, जिस पर कॉमेडियन इशारे में कहते हैं कि, 'मुझे नहीं पता'. फिर क्या था! इसके बाद कृष्णा राजीव के इस जवाब को सुन उन्हें चांटा मारने की एक्टिंग करते हैं.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
सोशल मीडिया पर लोग इस मजेदार वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, 'ऐसे कौन पूछता है'. तो एक अन्य ने लिखा है, 'ठाकुर को पीट दिया खाली पीली मैं'. जबकि कुछ लोग कमेंट सेक्शन में दोनों से ये पूछते हुए भी दिखाई दिए कि वे कपिल शर्मा के शो में कब नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं