विज्ञापन

गोविंदा के बिना सुनीता आहूजा पहुंचीं भांजे कृष्णा अभिषेक के घर, पोतों ने छुए पैर, बहू कश्मीरा पर लुटाया प्यार

गणपति दर्शन के लिए कृष्णा अभिषेक के घर पहुंचीं सुनीता आहूजा के साथ यशवर्धन भी नजर आए, जिसके बाद उनके पोतों ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया. 

गोविंदा के बिना सुनीता आहूजा पहुंचीं भांजे कृष्णा अभिषेक के घर, पोतों ने छुए पैर, बहू कश्मीरा पर लुटाया प्यार
सुनीता आहूजा पहुंचीं गोविंदा के भांजे कृष्णा के घर
नई दिल्ली:

सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के घर गणपति दर्शन के लिए गई थीं. सुनीता के घर पहुंचते ही गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक के जुड़वां बेटों रयान और कृषांग ने अपनी दादी का गर्मजोशी से स्वागत किया और बड़ों के सम्मान में उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. पारिवारिक मनमुटाव और लंबे समय के झगड़े के बाद, यह पहली बार था जब सुनीता आहूजा, कृष्णा के घर उनके गणेश उत्सव समारोह में शामिल होने पहुंची थीं. इस खास मौके पर कृष्णा अभिषेक ने मीडिया के सामने अपनी खुशी जाहिर की. 

कृष्णा अभिषेक के बच्चों ने छुए सुनीता आहूजा के पैर

सुनीता आहूजा जैसे ही कृष्ण अभिषेक के घर में गई, दोनों बच्चे रयान और कृषांग उनके पास गए और पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद सुनीता ने भी अपने पोतों पर खूब प्यार लुटाया, जिससे त्योहार का ये मिलन और भी खास बन गया. बाद में उन्होंने कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी-अभिनेत्री कश्मीरा शाह से भी उतने ही प्यार से मुलाकात की.

इस मौके पर, सुनीता लाल बॉर्डर वाली पीली प्रिंटेड साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसके साथ उन्होंने पारंपरिक जूलरी और बालों में फूल सजाए थे. कश्मीरा शाह ने मैचिंग चोली के साथ नीले रंग का एम्बेलिश्ड लहंगा चुना, जबकि कृष्णा ने पर्ल व्हाइट कुर्ता पहना था. घर पर गणपति सेलिब्रेशन के दौरान परिवार ने एक साथ पोज दिया. बता दें कि सुनीता कृष्णा अभिषेक की मामी हैं, जो उनके मामा और बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी हैं.

शो में हुआ था मिलन

यह फैमिली मोमेंट कुछ महीने पहले रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' सीजन 3 में भी देखने को मिला, जब शो में सुनीता आहूजा कृष्णा और कश्मीरा शाह से मिलने गई थी. दरअसल, सुनीता ने शो में सरप्राइज अपीयरेंस दी थी और सालों की अनबन के बाद पहली बार कपल के जुड़वां बेटों से मिलीं. सुनीता ने पहले रीयूनियन के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने बीती बातों को भूलकर कृष्णा और कश्मीरा को माफ करने का फैसला किया है. उन्होंने अपने पोते-पोतियों से मिलने को एक खास इमोशनल पल बताया क्योंकि परिवार में अनबन करीब 14 साल से थी. 

ये भी पढ़ें- कुमार सानू का 35 साल पुराना गाना, मिला था दूसरा फिल्मफेयर अवॉर्ड, प्रोड्यूसर्स ने ठुकराया, बना 1991 का ब्लॉकबस्टर सॉन्ग

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunita Ahuja, Krushna Abhishek, Sunita Ahuja And Govinda, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com