विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2022

अमिताभ बच्चन के शो में आते ही इस महिला वेटलिफ्टर ने दिखाया अपनी ताकत का दम, बिग बी चिल्लाए- अरे बाप रे

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का क्विज रियलिटी शो केबीसी 14 (कौन बनेगा करोड़पति 14) में अक्सर चर्चा में बना रहता है. बिग बी के इस शो में आम से लेकर खास तक, हर कोई अपने ज्ञान के दम पर लाखों और करोड़ों रुपये जीतता है.

अमिताभ बच्चन के शो में आते ही इस महिला वेटलिफ्टर ने दिखाया अपनी ताकत का दम, बिग बी चिल्लाए- अरे बाप रे
महिला वेटलिफ्टर कोमल गुप्ता ने अमिताभ बच्चन को दिखाया अपनी ताकत का दम
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का क्विज रियलिटी शो केबीसी 14 (कौन बनेगा करोड़पति 14) में अक्सर चर्चा में बना रहता है. बिग बी के इस शो में आम से लेकर खास तक, हर कोई अपने ज्ञान के दम पर लाखों और करोड़ों रुपये जीतता है. अब अमिताभ बच्चन के इस शो में मशहूर वेटलिफ्टर कोमल गुप्ता पहुंचीं. जिनसे मिलने के बाद दिग्गज अभिनेता का ऐसा हाल हुआ है कि उनके मुंह से अरे बाप रे निकल गया है. केबीसी 14 से जुड़ा के वीडियो प्रोमो सोनी टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. 

वीडियो में दिखाया गया है कि कोमल गुप्ता जल्द अमिताभ बच्चन के शो का हिस्सा बनने वाली है. वीडियो में महिला वेटलिफ्टर का परिवार उनका परिचय देते हुए कहते है कि जब से जिम जाना शुरू किया तब से सब कुछ तोड़ देती है. बर्नी, बोतल और गेट का हैंडल तक तोड़ देती है. वीडियो प्रोमो में आगे दिखाया है कि अमिताभ बच्चन केबीसी 14 सेट पर कोमल गुप्ता से हाथ मिलाते हुए कहते हैं, हमारा हाथ दबाइए, बताइए कितना जोर है आप में. इसके बाद बिग बी जैसे ही कोमल गुप्ता से हाथ मिलाते है तो कहते हैं, 'अरे बार रे.'

केबीसी 14 से जुड़ा  अमिताभ बच्चन के यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेता के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि केबीसी 14 के अंदर कुछ खास एपिसोड दिखाएंगे जाएंगे, जिसके अंदर खेल जगत के अंदर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करे वालों को दर्शकों से रूबरू कराया जाएगा.

बहन अर्पिता के घर गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हुए सलमान खान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KBC 14, Kbc 14 Promo, Kaun Banega Crorepati 14, Komal Gupta, Weightlifter Komal Gupta, Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com