विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2022

Karishma Tanna Wedding: करिश्मा तन्ना का प्री वेडिंग फंक्शन शुरू, दूल्हे वरुण के साथ लगवाई हल्दी

Karishma Tanna Wedding: करिश्मा तन्ना 5 फरवरी को बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी करने वाली हैं. करिश्मा तन्ना की शादी समारोह शुरू हो चुकी है.

Karishma Tanna Wedding: करिश्मा तन्ना की शादी 5 फरवरी को
नई दिल्ली:

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. एक के बाद एक एक्ट्रेसेज शादी कर रही हैं. हाल ही में कैटरीना और मौनी रॉय की ड्रीमी वेडिंग के बाद एक और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' स्टार शादी करने के जा रही है. टीवी एक्टर करिश्मा तन्ना 5 फरवरी को बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी करने वाली हैं. करिश्मा ने हल्दी की कई सारी फोटो और वीडियो शेयर की है, एक एलबम को उन्होंने कैप्शन दिया है,  हमेशा के लिए मेरी शुरुआत. वहीं एक अन्य एलबम को उन्होंने कैप्शन दिया है, हल्दी है ❤️ Varun Bangera.  हल्दी के लिए करिश्मा तन्ना ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना है और वह काफी स्टनिंग लग रही हैं. उन्होंने फ्लोरल आर्ट एंड डिजाइन स्टूडियो के फ्लोरल ज्वेलरी से अपने लुक को एक्सेसराइज किया.

हल्दी की एक और एलबम शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, खुशी को स्माइल बयां करती है. 1 जनवरी को करिश्मा तन्ना ने वरुण बंगेरा के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था. उऩ्होंने फोटो शेयर कर के लिखा था, "धन्यवाद 2021. 2022 के लिए उत्साहित. आप सभी को नया साल मुबारक."

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा ने कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए प्लान किया है कि हल्दी और मेहंदी कार्यक्रम में केवल परिवार के लोग और करीबी फ्रेंड्स ही शामिल होंगे. दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष शादी में उपस्थित रहेंगे.  करिश्मा और वरुण सजावट को उत्तम दर्जे का रखना चाहते थे और फूलों के लिए पेस्टल कलर्स चुना  है. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कई टीवी शो और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. 'सूरज पे मंगल भारी', 'संजू', 'ग्रैंड मस्ती' और 'दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर' जैसी कई फिल्मों में वह दिखीं. उन्होंने एएलटी बालाजी की वेब सीरीज 'कर ले तू भी मोहब्बत' में भी एक्ट किया. वह 'बिग बॉस 8' की कंटेस्टेंट थीं और शो के 10वें, 11वें और 13वें सीजन में बतौर गेस्ट नजर आई थीं. वहीं करिश्मा तन्ना को 'देस में निकला होगा चांद', 'क्यों कि सास भी कभी बहू थी', 'प्यार के दो नाम: एक राधा, एक श्याम' और एक 'लड़की अनजानी सी' जैसे टीवी शो में काफी पसंद किया गया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karishma Tanna, Karishma Tanna Naagin 3, Karishma Tanna Beach Photos, Karishma Tanna Bikini Looks, Karishma Tanna Career, Karishma Tanna Dance, Karishma Tanna Bikni Photos Viral, Karishma Tanna As Michael Jackson, Karishma Tanna Wedding Photo, Karishma Tanna Haldi, Karishma Tanna Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com