करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) बिग बॉस 15 से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं. दोनों को शो में प्यार हुआ और शो से बाहर आने के बाद बी दोनों साथ हैं. लवबर्ड्स सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. वे एक-दूसरे का साथ देते हैं और एक दूसरे के लिए प्यार भी जताते रहते हैं. यूजर्स भी उनकी क्यूटनेस को बेहद पसंद करते हैं. फैंस अक्सर उनके इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो को देखकर हैरान रह जाते हैं.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हाल ही में करण कुंद्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का एक प्यारा वीडियो शेयर किया. वीडियो में तेजस्वी को सड़क के किनारे पानी पूरी का आनंद लेती देखी गईं. जब पता चलता है कि करण उनका वीडियो शूट कर रहे हैं, तो वह उनसे शूटिंग बंद करने के लिए कहती हैं.
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के वर्किंग पैटर्न के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा, "हमारी इंडस्ट्री में विशेष रूप से युवा जो अभी अभी आए हैं या जिन्होंने बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है ... उनमें तनाव बहुत आम है."
उन्होंने विस्तार से बताया वह लंबे समय से इंडस्ट्री में हैं, इसलिए उन्हें काम के साथ साथ होने वाले तनाव की भी आदत हो गई है. उन्होंने शेयर किया कि वह तेजस्वी और उनके परिवार को तनाव से मुक्त करने में मदद करते हैं. उन्होंने कहा, "मैं ज़्यादा ही लिबरल हूं - मैं चिल करता हूं. मैं ऐसी जगह पर हूं, जहां मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता."
वर्कफ्रंट की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश फिलहाल नागिन 6 में नजर आ रही हैं. वहीं करण कुंद्रा म्यूजिक वीडियोज में काम कर रहे हैं.
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की दीवाली पार्टी में पहुंचे कई बड़े सितारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं