विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2024

कपिल शर्मा की होगी छुट्टी, ओटीटी के बाद अब टीवी पर भी हुई जाकिर खान की एंट्री

आप देखेंगे. हम देखेंगे. सब देखेंगे... भारत का अपना ‘सख्त लौंडा’, कॉमेडियन ज़ाकिर खान ‘आपका अपना ज़ाकिर’ से आपकी टेलीविज़न स्क्रीन पर छा जाने के लिए तैयार है, जो जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर लॉन्च होगा.

कपिल शर्मा की होगी छुट्टी, ओटीटी के बाद अब टीवी पर भी हुई जाकिर खान की एंट्री
ओटीटी के बाद अब टीवी पर भी हुई जाकिर खान की एंट्री
नई दिल्ली:

आप देखेंगे. हम देखेंगे. सब देखेंगे... भारत का अपना ‘सख्त लौंडा', कॉमेडियन ज़ाकिर खान ‘आपका अपना ज़ाकिर' से आपकी टेलीविज़न स्क्रीन पर छा जाने के लिए तैयार है, जो जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर लॉन्च होगा. ज़ाकिर की मनमोहक हाज़िरजवाबी और निर्विवाद करिश्मे से भरपूर, यह शो एक रोमांचक अनुभव पेश करने का वादा करता है, जिसमें हंसी, शायरी और ज़िंदगी के ‘नुस्खे' का आकर्षक पैकेज होगा.

 
यह खास पेशकश ज़ाकिर के प्रभावशाली ह्यूमर और ज़िंदगी के फलसफे बताने वाले किस्सों के साथ विशेष भाव जोड़ने का वादा करती है, जिससे हर उम्र के लोगों को पसंद आने वाला नवीन और आनंददायक अनुभव मिलेगा. कई प्रतिभाओं के धनी मेज़बान ज़ाकिर खान मिलिए, क्योंकि वह कॉमेडी से आगे बढ़ते हुए कुछ जाने-अनजाने पहलुओं का खुलासा करेंगे, और आपको दिखाएंगे कि वह असल में “आपका अपना” ज़ाकिर क्यों हैं. आपका अपना ज़ाकिर जल्द आ रहा है, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर!

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zakir Khan, Your Own Zakir, TV Show Your Own Zakir, Zakir Khan New Show, Zakir Khan Show On Tv, Comedian Zakir Khan, Zakir Khan Funny Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com