कुछ कहानियां आपको हंसाती हैं, कुछ इमोशनल कर देती हैं और कुछ ऐसी होती हैं जो एक साथ दोनों काम करती हैं. अपने पर्सनल एक्सपीरियंस और यादों पर बेस्ड जाकिर खान का फेमस स्टैंड-अप स्पेशल 'Papa Yaar' अब 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है. बचपन की यादों और अपने पिता के साथ रिश्ते पर बेस्ड ये स्टैंड-अप स्पेशल दर्शकों को हंसी, इमोशंस और पुरानी यादों से भरी एक स्पेशल जर्नी पर ले जाएगा.
'Papa Yaar' की बात करें तो ये पिता और बच्चे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समय के साथ बदलता और गहरा होता जाता है. अपने पर्सनल एक्सपीरियंस, ह्यूमर के जरिए जाकिर खान यह दिखाते हैं कि कैसे एक समय के बाद पिता सिर्फ एक अभिभावक नहीं रह जाते, बल्कि एक ऐसे इंसान के रूप में सामने आते हैं जिनके अपने सपने, डर, कमियां और कहानियां होती हैं. यह स्पेशल उस खूबसूरत पल का जश्न मनाता है, जब एक पिता सिर्फ पिता नहीं रह जाते, बल्कि दोस्त, हमराज और एक साथी बन जाते हैं.
जाकिर खान ने कहा, "बचपन में मैं अपने परिवार और उसकी विरासत के खिलाफ जाता था. मुझे अक्सर लगता था कि मैं उन सभी बातों के खिलाफ हूं, जो मेरे पिता मुझे सिखाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन आज पीछे मुड़कर देखता हूं तो समझ आता है कि मैं जिस नींव पर खड़ा हूं, उसे मेरे पिता ने ही अपने संस्कारों, सीख और मूल्यों से बनाया है."
उन्होंने आगे कहा, "Papa Yaar मेरे पिता और उन सभी पिताओं को थैंक्स कहने का मेरा तरीका है, जो चुपचाप हमारे पर्सनैलिटी को शेप देते हैं. इतने सालों बाद अब मैं उन्हें एक नए नजरिए और पहले से कहीं ज्यादा आभार के साथ देखता हूं."
नेटफ्लिक्स पर रिलीज को लेकर जाकिर खान ने कहा,
"नेटफ्लिक्स की वर्ल्डवाइड पहुंच की वजह से मुझे खुशी है कि मेरी ये पर्सनल कहानियां अब हमारे घरों से निकलकर दुनिया भर के लोगों तक पहुंच सकेंगी. मैं चाहता हूं कि लोग अपने परिवार के साथ 'Papa Yaar' देखें, साथ में हंसें, साथ में इमोशनल हों और इन कहानियों में अपने रिश्तों की झलक देखें. और जब यह खत्म हो जाए, तो शायद उन्हें अपने पापा की याद आए और वे उन्हें एक फोन कर लें."
ऐसे कई मूमेंट्स हैं जो आपको अपनी लाइफ से कनेक्ट करते लगेंगे और ऐसे कई पंचलाइन भी, जो आपको अचानक हंसा देंगी. इस स्टैंड-अप स्पेशल में जाकिर खान का वही मजाकिया और इमोशनल अंदाज देखने को मिलेगा, जिसे दर्शक हमेशा पसंद करते आए हैं. 'Papa Yaar' पिता, दोस्ती और उन बातचीतों का उत्सव है, जिन्हें शायद हमें बहुत पहले शुरू कर देना चाहिए था. Papa Yaar का प्रीमियर 18 सितंबर को केवल नेटफ्लिक्स पर होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं