विज्ञापन

धुरंधर 2 की सक्सेस से बॉलीवुड को हो रही जलन, जाकिर खान के दावे पर अमीषा पटेल का फूटा गुस्सा, कहा-आपको कैसे पता

Ameesha Patel Zakir Khan Controversy: कॉन्ट्रोवर्सी तब शुरू हुई जब कॉमेडियन जाकिर खान ने एक अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट की मौजूदगी में धुरंधर 2 के इम्पैक्ट के बारे में कहा. 

धुरंधर 2 की सक्सेस से बॉलीवुड को हो रही जलन, जाकिर खान के दावे पर अमीषा पटेल का फूटा गुस्सा, कहा-आपको कैसे पता
अमीषा पटेल ने जाकिर खान को दिया जवाब
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने एक बार फिर कॉमेडियन जाकिर खान के हाल ही में धुरंधर 2 की सक्सेस से बॉलीवुड को जलन वाले कमेंट पर रिएक्शन दिया है. इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए रिएक्शन दिया था. वहीं अब बॉलीवुड बबल से बात करते हुए अमीषा पटेल ने साफ किया कि यह पर्सनल दुश्मनी पर आधारित नहीं था. उन्होंने कहा, मैं उसको पर्सनली जानती हूं. लेकिन मैं एक चीज जरुर कहूंगी. सभी कॉमेडियन, देखो खड़े रह के अचीवर के बारे में बात करना और उन पर मजाक करना बहुत आसान है. अमीषा पटेल ने आगे कहा, अरे अचीवर बन के तो दिखाओ. सुपरस्टार बन के तो दिखाओ. फिर जब आप पे मजाक लगेगी. मैं देखना चाहती हूं कि वह किस तरह लेंगे. बोलना बहुत आसान है. मुझे नहीं लगता कि किसी को नीचा दिखाना और उसका मजाक उड़ाना सही है. ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिन पर आप मजाक कर सकते हैं, लेकिन कामयाब लोगों पर ही क्यों? जैसा कि मैंने कहा इन लोगों को अचीव करके तो दिखाने दो. एक मुकाम हासिल करके दिखाने दो. 

धुरंधर ने इनसिक्योरिटी पर अमीषा पटेल ने कही ये बात

अमीषा पटेल ने धुरंधर 2 की सक्सेस से फिल्म इंडस्ट्री के डरने के आइडिया को रिजेक्ट किया. उन्होंने जाकिर खान के दावे पर कहा, तो मेरा यही था. क्या आपने स्टेटमेंट ऐसा कहा कि इंडस्ट्री जल रही है. इनसिक्योर हो रही है. आपको फोन करके बताया? किसी ने आपसे फोन करके कहा- हे राम, धुरंधर हिट हो गई? मैं तो बहुत इनसिक्योर हो गया आपको कैसे पता? उल्टा धुरंधर के आने की वजह से इतने सारे लोगों ने बोला कि हमें सीखना चाहिए.  

ये भी पढ़ें- तेरे नाम में होती अमीषा पटेल, सलमान खान बनाना चाहते थे अपनी हीरोइन, 23 साल बाद हुआ अफसोस, कहा- काश मैं मना नहीं करती 

अमीषा पटेल ने कहा- लोगों ने की धुरंधर 2 की तारीफ

आगे उन्होंने कहा, राम गोपाल वर्मा जैसे लोग हो या और कोई उन लोगों ने कहा बेंचमार्क सेट किया. लोगों ने स्टोरी और इंस्टाग्राम पोस्ट किए फिल्म की तारीफ करते हुए. एक्टर्स अपनी फिल्मों पर दोबारा काम कर रहे हैं क्योंकि उन्हें महसूस हो रहा है कि एक स्टैंडर्ड है अभी. हमें उसे मैच करना होगा. तो इसमें कॉम्पीटिशन गलत है? मैं समझ नहीं पा रही हूं- अगर हम कॉम्पिटिशन को फेस नहीं करेंगे. हम बेहतर कैसे होंगे? हम ऑडियंस को बेहतक कैसे देंगे और बेहतक कंटेंट, बेहतक देखने का प्लेजर, बेहतक सिनेमा? अमीषा पटेल ने आगे कहा, तो, हमें किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो आगे आकर हमें लगातार चौकन्ना करता रहे, है ना? तो फिर इससे हम इनसिक्योर क्यों महसूस करते हैं? यह तो हमें सिखाता है. उन्हें तो यह कहना चाहिए था कि हम इससे सीख रहे हैं... 

जाकिर खान ने कही थी ये बात

कॉन्ट्रोवर्सी जाकिर खान के एक अवॉर्ड शो में एक कमेंट से शुरू हुई, जिसमें उन्होंने मजाक करते हुए कहा, कितने ही बधाई वाले पोस्ट आप डालें. कितने ही स्टोरी डाल दें, कितने ही पब्लिक इंटरव्यू में आप कह दें मेरी फेवरेट फिल्म, पर सच तो ये है दोस्तों की धुरंधर से सबकी जली तो है. बॉम्ब फिल्म में फूटे ल्यारी में. पर धुआं उड़ा है. बांद्रा से जुहू में. इस पर अमीषा पटेल ने एक्स पर लिखा, "यार - नेगेटिविटी फैलाना बंद करो! फिल्म इंडस्ट्री ने धुरंधरों की कद्र और इज्जत की है! SRK, सलमान, सनी, ऋतिक, अजय जैसे सुपरस्टार्स ने सिर्फ 1 नहीं, बल्कि 25 से ज्यादा मेगा हिट्स दी हैं और आगे भी देते रहेंगे. चिल करो. गदर बहुत सालों से सबने ऑलरेडी मचाई है. और आगे भी मचाएंगे."

ये भी पढ़ें- करिश्मा कपूर के बचपन की 5 फोटो, हूबहू दादा राज कपूर जैसी हैं आंखें, पोती से मिलने से पहले रखी थी अजीब शर्त

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com