विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2019

कपिल शर्मा के शो में किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया ऐसा किस्सा, हंस-हंसकर लोटपोट हुए कॉमेडी मास्टर- देखें Video

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) शो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें किशोर कुमार के बेटे ने उनसे जुड़े कुछ किस्से सुनाए.

कपिल शर्मा के शो में किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया ऐसा किस्सा,  हंस-हंसकर लोटपोट हुए कॉमेडी मास्टर- देखें Video
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का वीडियो वायरल
  • कपिल शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
  • किशोर कुमार की फैमिली के साथ की जमकर मस्ती
  • किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया उनसे जुड़ा किस्सा
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों अपने कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. कपिल शर्मा शो का वीडियो भी खूब वायरल होता रहता है. इस शो के प्रोमो वीडियो फैंस के लिए पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जाता है. कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma) का कुछ वीडियो फिर से वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो अपनी कॉमेडी टाइमिंग से लोगों को हंसा रहे हैं. कपिल शर्मा  (Kapil Sharma)  के शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में इस बार मशहूर सिंगर किशोर कुमार को ट्रिब्यूट दिया गया. इस मौके पर किशोर कुमार के दोनों बेटों ने कपिल शर्मा के शो पर खूब धमाल मचाया.

बॉलीवुड एक्टर ने प्रियंका गांधी को लेकर किया Tweet, लिखा- वाराणसी में टक्कर बराबरी की होनी चाहिए

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) शो पर उनके बेटे ने उनके सुपरहिट सॉन्ग 'रूप तेरा मस्ताना' का एक किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर सभी खूब हंसने लगे. इस शो में उनके बेटे अमित कुमार ने इस सॉन्ग को गा कर भी सुनाया. कपिल शर्मा ने इस दौरान किशोर कुमार की फैमिली के साथ जमकर मस्ती की. अमित कुमार ने यहां बताया कि पहले उस गाने के बोल अलग तरीके से थे, लेकिन किशोर कुमार ने उसे अपने अंदाज में गाया और यह गना सुपरहिट हो गया.

Kalank Box Office Collection Day 5: आलिया और वरुण की फिल्म 'कलंक' की धाकड़ कमाई जारी, जानें अब तक का कलेक्शन

कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma) के इस एपिसोड के कुछ वीडियो सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी शेयर किया है. लोग इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं. शो में एक ऐसा भी मौका आया जब शो के कलाकार किशोर कुमार के गेटअप में नजर आए और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Kapil Sharma Video, The Kapil Sharma Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com