विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2018

फिर शुरू हुआ कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर में झगड़ा, ट्विटर पर खुलेआम कर रहे एक-दूसरे पर हमला...

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को जवाब देते हुए लिखा, "पाजी मैंने आपको 100 से ज्यादा बार कॉल किया, दो बार घर मिलने भी गया, लेकिन कभी काम या किसी और वजह से आप नहीं मिल पाए."

फिर शुरू हुआ कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर में झगड़ा, ट्विटर पर खुलेआम कर रहे एक-दूसरे पर हमला...
ट्विटर पर शुरू हुई सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की जंग
  • फ्लाइट के बाद अब ट्विटर पर सुनील-कपिल की जंग शुरू
  • सुनील पर भड़के कपिल, बोले- 100 बार फोन किया, घर भी गया...
  • कॉल का इंतजार करता रहा : सुनील
नई दिल्ली: कपिल शर्मा का शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' 25 मार्च रात 8 बजे से सोनी टीवी पर प्रसारित होगा. कपिल ने शनिवार को अजय देवगन के साथ शो के पहले एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है. कयास लगाए जा रहे थे कि कपिल के इस शो से सुनील ग्रोवर भी वापसी करेंगे, लेकिन शुक्रवार को सुनील ने ट्विटर पर जानकारी दी कि वह इस शो से जुड़ने के लिए तैयार थे, लेकिन उन्हें किसी ने कॉल नहीं किया. सुनील का यह ट्वीट वायरल हुआ, इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कपिल शर्मा ने लिखा कि अफवाहें न फैलाएं.

Leaked Pics: कपिल शर्मा के शो में फिर होगी इनकी वापसी, पहले ही एपिसोड में पड़ गई RAID

शनिवार को 'फैमिली टाइम विद कपिल' के पहले एपिसोड की शूटिंग खत्म करने के बाद तड़के पौने तीन बजे कपिल ने इसका जवाब दिया. तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा, "पाजी मैंने आपको 100 से ज्यादा बार कॉल किया, दो बार घर मिलने भी गया, लेकिन कभी काम या किसी और वजह से आप नहीं मिल पाए. कृपया इस तरह की अफवाहें न फैलाएं कि मैंने आपको कॉल नहीं किया."
Kapil Sharma के कॉल का इंतजार करते रहे सुनील ग्रोवर, नहीं ली खबर तो कर लिया यह फैसला

इससे पहले सुनील ग्रोवर ने एक फैन द्वारा कपिल शर्मा के शो में आने के सवाल पर कहा था, "भाई आप जैसे कुछ लोग और भी मुझसे यही सवाल पूछते हैं. लेकिन मुझे इस शो के लिए कोई कॉल नहीं आया, मेरा फोन नंबर भी नहीं बदला. इंतजार कर कर के मैंने कुछ और साइन कर लिया कल. आप लोगों की दुआ से एक अच्छे प्रोजेक्ट के साथ जुड़ा हूं. जल्दी आपके सामने आता हूं."

कपिल शर्मा को छोड़कर शिल्पा शिंदे के साथ नजर आए सुनील ग्रोवर, जानें क्या है तैयारी

मालूम हो कि, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा पिछले साल इंडस्ट्री का सबसे चर्चित टॉपिक बना था. ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त दोनों का झगड़ा फ्लाइट में हुआ, फिर सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था. इसके बाद से ही दोनों के बीच तनातनी की खबरें आने लगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Sunil Grover
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com