- कपिल शर्मा का ट्वीट हुआ वायरल
- फैन ने कहा आपके साथ करना चाहता हूं काम
- कॉमेडियन बोले मैं तो खुद घर बैठा हूं
मशहूर टीवी सितारे और कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) जिनका लोकप्रिय शो द कपिल शर्मा शो बीते फरवरी में ऑफ एयर हो गया था. बीते मंगलवार की शाम को ट्विटर पर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) आस्क मी एनीथिंग (Ask Me Anything) सेशन में अपने फैंस से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान एक फैन ने कह दिया कि मैं आपके साथ काम करना चाहता हूं. क्या मुझे एक मौका मिल सकता है? इस पर कपिल शर्मा ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि मैं तो अभी खुद घर बैठा हूं भाई. हालांकि बता दें कि कपिल शर्मा का अगला प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स के साथ आएगा.
Main to abhi khud ghar baitha hu bhai ???? https://t.co/kDEfRr6AVL
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) April 6, 2021
फरवरी के दूसरे हफ्ते में द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) का प्रसारण बंद हो गया था. इसकी शुरुआत दिसंबर, 2018 में हुई थी. बताया जा रहा है कि यह शो इसलिए ऑफ एयर हुआ, क्योंकि कपिल (Kapil Sharma Wife) अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते थे. हाल ही में कपिल (Kapil Sharma) ने परिवार में अपने दूसरे बेटे त्रिशान का स्वागत किया है. कुछ दिनों पहले ही कॉमेडियन ने बेटे के नाम का खुलासा ट्विटर पर किया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस सेशन के दौरान जब बीते हफ्ते उनके बर्थडे मनाने के बारे में पूछा गया तो कपिल (Kapil Sharma Twitter) ने ट्वीट करके कहा कि कोविड-19 की वजह से ऐसा कुछ खास प्लान नहीं था. इसी दौरान जब एक फैन ने यह लिखा कि कृपया अपने परिवार की तस्वीर शेयर कीजिए. हम अपने जूनियर कप्पू (त्रिशान) को देखना चाहते हैं, तो इस पर जवाब देते हुए कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने लिखा कि मैं बहुत जल्द इसे पोस्ट करूंगा. कुछ वक्त पहले कृष्णा अभिषेक ने बताया था कि मई में उनका शो वापसी कर रहा है. शो के अलावा कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट की भी घोषणा इस साल की शुरुआत में कर चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं