विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2019

कपिल शर्मा पर भड़के को-स्टार, कहा- कुछ सीखिये, कब तक ये 'हैलो, मुस्कुराते रहो' करेंगे- Video Viral

'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के को-स्टार उनसे कहते नजर आ रहे हैं कि आप कुछ सीखलो. कब तक हैलो, मुस्कुराते रहो करते रहेंगे.

कपिल शर्मा पर भड़के को-स्टार, कहा- कुछ सीखिये, कब तक ये 'हैलो, मुस्कुराते रहो' करेंगे- Video Viral
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) पर भड़के उनके को-स्टार
  • कपिल शर्मा पर भड़का उनका को-स्टार
  • कॉमेडी किंग को शो में ही दे डाली कुछ सीखने की सलाह
  • 'द कपिल शर्मा शो' का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का धमाकेदार कार्यक्रम 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) लोगों के दिलों पर राज करता है. अपने रोजाना के नए-नए जोक्स और एक्टिंग से कार्यक्रम के कलाकार दर्शकों को हंसा-हंसाकर पेट में दर्द करवा देते हैं. लेकिन हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें उनके को-स्टार कपिल शर्मा पर भड़के नजर आ रहे हैं. साथ ही वह कपिल शर्मा से कहते हैं कि कुछ सीखलो, कब तक हैलो, मुस्कुराते रहो करते रहेंगे. एक दिन सब खत्म हो जाएगा. 'द कपिल शर्मा शो' का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है. कपिल शर्मा को यह सलाह किसी और ने नहीं, बल्कि 'बच्चा यादव' बने कीकू शारदा (Kiku Sharda) हैं. 

अजय देवगन युग के साथ पहुंचे थे अजमेर शरीफ, भीड़ में बेटे के साथ हुई धक्का-मुक्की तो एक्टर को आ गया गुस्सा

'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) का यह वीडियो उनके अपकमिंग एपिसोड का है. इसमें बच्चा यादव बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) को देखकर उनका डायलॉग बोलते हैं और उनसे मजाक करते हैं. इसपर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने कीकू शारदा से कहा इनसे कुछ सीखो, तब से बकवास किये जा रहे हो. कपिल शर्मा की यह बात सुनकर कीकू शारदा ने उन्हें जवाब दिया, "हमने तो सीखा, आप कुछ सीखिये. कब तक ये हैलो, वेलकम, मुस्कुराते रहिए करेंगे. यह सब मोहमाया है, खत्म हो जाएगा एक दिन, कुछ नहीं बचेगा. कोई नहीं बचेगा दुनिया में. सिर्फ एक ही इंसान रहेगा, 'त्रिवेदी."

शाहरुख खान का ट्वीट हुआ वायरल, कहा- मैं दुनिया में इकलौता ऐसा इंसान हूं जो...

बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में इस बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और अथिया शेट्टी फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' का प्रमोशन करने आएंगी. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. कॉमेडी ड्रामा पर आधारित यह फिल्म इसी महीने 15 तारीख को रिलीज होगी. इस फिल्म में अथिया शेट्टी एन.आर.आई दूल्हे की तलाश में होती हैं और इसी खोजबीन में उनकी मुलाकात नवाजुद्दीन सिद्दीकी से होती है, जो जल्द ही दुबई जाने वाले हैं. वहीं, द कपिल शर्मा शो की बात करें तो यह कार्यक्रम टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब धमाल मचाता है. 
 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kapil Sharma Show, Kapil Sharma, Kiku Sharda, Nawazuddin Siddiqui, Kiku Sharda Angry On Kapil Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com