विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2022

PHOTOS: जैस्मिन भसीन के 5 हसीन लुक्स, जिसके आगे फेल हैं कैटरीना कैफ

जैस्मिन भसीन के स्टाइल का कोई तोड़ नहीं है. वे हर अंदाज में फैन्स के दिलों पर राज करती हैं. चलिए देखते हैं जैस्मिन भसीन के 5 ऐसे ही लुक्स, आपको एक बार फिर उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर देंगे. 

PHOTOS: जैस्मिन भसीन के 5 हसीन लुक्स, जिसके आगे फेल हैं कैटरीना कैफ
जैस्मिन भसीन फोटो
नई दिल्ली:

बिग बॉस 14 फेम जैस्मिन भसीन की अदाओं के क्या ही कहने. उनके चेहरे का चुलबुलापन ही उनके फैन्स का दिल जीतने के लिए काफी है. उस पर ये पंजाबी कुड़ी अपने अलग-अलग अंदाज से फैन्स को विजुअल ट्रीट देती ही रहती हैं. अंदाज वेस्टर्न हो, फ्यूजन हो, ट्रेडिशनल हो या फिर कुछ ज्यादा ही सिजलिंग हो, जैस्मिन भसीन के स्टाइल का कोई तोड़ नहीं है. वे हर अंदाज में फैन्स के दिलों पर राज करती हैं. चलिए देखते हैं जैस्मिन भसीन के 5 ऐसे ही लुक्स ,जो आपको एक बार फिर उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर देंगे. 

काली तेरी चोटी है, परांदा तेरा लालनी. जैस्मिन भसीन का ये अंदाज देखकर तो आप भी यही कहेंगे. कानों में लंबे झुमके, बालों में लंबी चोटी वाला परांदा और हाथों में पंजाबी चूड़ा, इस लुक में तो ये पंजाबी कुड़ी कहर ढा रही है. उस पर चेहरे की मासूम मुस्कान भी कमाल लग रही है.

पंजाबी कुड़ी का ये है वेस्टर्न अवतार. ब्लैक शर्ट के साथ ब्लू जींस और लंबी जैकेट में जैस्मिन भसीन विदेशी उड़ान के लिए तैयार नजर आ रही हैं. खुले स्ट्रेट बाल और कानों में डली बड़ी हूप्स उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं.

फुल ऑरेंज कलर की इस ड्रेस में जैस्मिन भसीन कमाल की नजर आ रही हैं. गले के पास नॉट लुक है जो एक हाथ की आस्तीन तक गया है. ड्रेस शॉर्ट है लेकिन साइड से प्लेट्स डालकर उसे लंबा लुक दिया गया है. ऑफ शोल्डर ड्रेस में गले के पास से दो स्ट्रिप्स देकर लुक को बिलकुल डिफरेंट बना दिया गया है.

ट्रेडिशनल लुक में भी जैस्मिन भसीन कमाल दिखा रही हैं. माथे पर बड़ा सा टीका साथ में पासा और मैचिंग कान के इअरिंग. इस ज्वैलरी के साथ जैस्मिन ने जिस अंदाज में दुपट्टा कैरी किया है, उसमें वे किसी मुगलिया बेगम से कम नहीं लग रहीं.

इस अंदाज में जैस्मिन भसीन किसी नील परी से कम नहीं लग रहीं. बॉडी हगिंग ड्रेस में साइड स्लिट है. बिना किसी एसेसरी के लाइट मेकअप के साथ जैस्मिन भसीन ने अपना लुक पूरा किया है. उनके इस लुक पर भी फैन्स फिदा नजर आ रहे हैं.

ये भी देखें: रणवीर सिंह, अनन्या पांडे और निम्रत कौर समेत कई सेलिब्रिटी एयरपोर्ट पर आए नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasmin Bhasin, Bigg Boss 14, Aly Goni, Jasmin Bhasin Aly Goni, Jasmin Bhasin Photos, Jasmin Bhasin Best 5 Photos, Jasmin Bhasin Most Beautiful Pics, जैस्मिन भसीन की खूबसूरत तस्वीरें, Jasmin Bhasin Instagram, Jasmin Bhasin Stylish Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com