विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2020

जसलीन मथारू 3 महीने से इस शख्स को कर रही हैं डेट, अनुप जलोटा ने करवाई थी दोनों की मुलाकात- देखें Photos

जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) भोपाल के कॉस्मेटिक सर्जन अभिनीत गुप्ता (Abhinit Gupta) को डेट कर रही हैं. दोनों एक-दूसरे को करीब तीन महीने से डेट करर रहे हैं कुछ दिनों पहले ही जसलीन और अभिनीत की भोपाल में पहली मुलाकात हुई थी.

जसलीन मथारू 3 महीने से इस शख्स को कर रही हैं डेट, अनुप जलोटा ने करवाई थी दोनों की मुलाकात- देखें Photos
जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) भोपाल के कॉस्मेटिक सर्जन को कर रही हैं डेट
  • जसलीन मथारू 3 महीने से कर रही हैं अभिनीत गुप्ता को डेट
  • भोपाल में हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
  • अनुप जलोटा ने कराया था जसलीन और अभिनीत का परिचय
नई दिल्ली:

'बिग बॉस 12' की कंटेस्टेंट जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) अकसर अपने अंदाज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. आखिरी बार जसलीन 'मुझसे शादी करोगे' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने पारस की 'दुल्हनिया' के तौर पर शो में एंट्री की थी. इसके अलावा जसलीन मथारू ने 'बिग बॉस 12' में मशहूर गायक अनुप जलोटा (Anup Jalota) की गर्लफ्रेंड बनकर एंट्री की थी और काफी चर्चा में भी रही थीं. वहीं हाल ही में खबर आ रही है कि जसलीन मथारू भोपाल के कॉस्मेटिक सर्जन अभिनीत गुप्ता (Abhinit Gupta) को डेट कर रही हैं. दोनों एक-दूसरे को करीब तीन महीने से डेट करर रहे हैं कुछ दिनों पहले ही जसलीन और अभिनीत की भोपाल में पहली मुलाकात हुई थी. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) अपने भाई के साथ भोपाल अभिनीत (Abhinit Gupta) से मिलने गई थीं और वह वहां 15 दिन रही भी थीं. इस बारे में बात करते हुए जसलीन मथारू ने कहा, "मैं भोपाल में थी और करीब 15 दिन रहने के बाद मैं हाल ही में वहां से वापस आई हूं. मैं अभिनीत और उनके परिवार से मिली. हमने भोपाल में अच्छा समय बिताया. हम ज्यादा वक्त एक साथ लॉकडाउन के कारण साथ नहीं बिता पाए, लेकिन हमने साथ में अच्छा समय गुजारा. यह हमारी पहली मुलाकात थी, लेकिन हम कॉल और वीडियो कॉल पर करीब तीन महीने से बात कर रहे हैं. हमने यहां तक कि भोपाल में एक गाने की शूटिंग भी की थी."

जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) ने बताया कि गायक अनुप जलोटा ने उनसे अभिनीत (Abhinit Gupta) का परिचय कराया था. इस बारे में जसलीन ने कहा, "अनुप जी ने एक-दूसरे से हमारा परिचय कराया था. अनुप जी और अभिनीत पिता दोस्त हैं." बता दें कि अभिनीत और जसलीन मथारू ने जिस गाने की शूटिंग की है वह एक सैड सॉन्ग है और जल्द ही यू-ट्यूब पर रिलीज होने वाला है. वहीं, शादी की बात पर जसलीन ने कहा कि अभी शादी की कोई बातचीत नहीं हो रही है. कम से कम दो से तीन साल के लिए तो बिल्कुल भी नहीं. अभिनीत चाहते हैं कि मैं काम करूं. उन्होंने मुझे मेरा करियर फॉलो करने के लिए प्रेरित किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasleen Matharu, Abhinit Gupta, Anup Jalota, Jasleen Matharu With Abhinit Gupta, Jasleen Matharu Relationship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com